फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Married a rape victim to avoid going to jail

Moradabad News: जेल जाने से बचने को दुष्कर्म पीड़िता से किया निकाह

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 24 Dec 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
Married a rape victim to avoid going to jail
पाकबड़ा(मुरदाबाद)। थाना क्षेत्र में रहने वाली युवती के साथ एक युवक ने दुष्कर्म किया। पीड़िता ने इस मामले की शिकायत पुलिस से करने की बात कही तो पंचायत ने आरोपी से पीड़िता का निकाह करा दिया। पीड़िता का आरोप है कि ससुराल में उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आठ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

पीड़िता ने दर्ज कराई रिपोर्ट के मुताबिक, घटना की शुरुआत 26 नवंबर 2025 को हुई थी। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि शाम करीब 4 बजे गांव निवासी युवक उसके घर में घ़स आया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी धमकी देकर भाग गया। पीड़िता ने इस मामले की शिकायत अपने और आरोपी के परिवार से करने के बाद प्राथमिकी दर्ज कराने की बात की। इसके बाद दोनों पक्षों की पंचायत बैठी। जिसमें पीड़िता और आरोपी का निकाह करा दिया गया। निकाह के बाद पीड़िता पति साथ उसके घर चली गई लेकिन उसकी मुसीबतें कम होने के बजाय और बढ़ गईं। पीड़िता का आरोप है कि निकाह के महज दो दिन बाद ही, उसके पति जेठ, ननद और परिवार की अन्य महिलाओं ने मिलकर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी थी।
विज्ञापन

पीड़िता आरोप लगाया की पति के दो रिश्तेदारों ने भी उसके दुष्कम किया। पीड़िता का कहना है कि 28 नवंबर 2025 से उसके साथ पति के परिवार के लोग और रिश्तेदार दुष्कर्म कर रहे हैं। जब उसने विरोध किया तो उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया। घर के किसी भी सदस्य उसका साथ नहीं दिया। 13 दिसंबर 2025 को ससुराल वालों ने पीड़िता को बेरहमी से पीटा और उसे निर्वस्त्र कर घर से बाहर निकाल दिया। पीड़िता किसी तरह रोती-बिलखती अपने मायके पहुंची और परिजनों को आपबीती सुनाई। एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर चार महिलाओं समेत आठ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। विवेचना में जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed