फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Marketing team raided Bilari, caught 300 quintals of wheat loaded in a truck, which was being sent

Moradabad: विपणन टीम ने बिलारी में मारा छापा, ट्रक में भरा 300 क्विंटल गेहूं पकड़ा, भेजा जा रहा था दिल्ली

Mon, 22 Apr 2024 05:15 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Mon, 22 Apr 2024 05:15 AM IST
सार

विपणन विभाग की टीम ने बिलारी थाना क्षेत्र के स्योडारा में छापा मारा। इस दौरान बिना लाइसेंस लिए ट्रक में लदा गेहूं की बड़ी खेप बरामद की गई। कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर दे दी गई है।  

विज्ञापन
Moradabad: Marketing team raided Bilari, caught 300 quintals of wheat loaded in a truck, which was being sent
मुरादाबाद में पकड़ा गया गेहूं - फोटो : संवाद

विस्तार

विपणन विभाग की टीम ने बिलारी थाना क्षेत्र के स्योडारा में रविवार की शाम गेहूं से भरे ट्रक को पकड़ लिया। आरोप था कि व्यापारी बगैर लाइसेंस लिए गेहूं की खेप दिल्ली भेज रहा था। इस मामले में टीम ने बिलारी थाने में रिपोर्ट दर्ज करने के लिए तहरीर दी है।

विज्ञापन


डिप्टी आरएमओ राजेश्वर प्रताप सिंह की टीम ने गोपनीय सूचना पर स्योडारा बिजली घर के नजदीक दिल्ली भेजे जा रहे गेहूं के ट्रक को रविवार की शाम रोक लिया। इस दौरान मजदूर भाग निकले। मौके पर मौजूद मार्केटिंग इंस्पेक्टर विजय राज सिंह, शेख इफ्तेखार अली, सर्वजीत पांडेय ने तौल कराई तो गेहूं 300 क्विंटल निकला।
विज्ञापन


जानकारी मिलने के बाद मंडी निरीक्षक महादेवी मौके पर पहुंची। जांच से पता चला कि व्यवसायी ने मंडी समिति से व्यापार के लिए कृषि उत्पादन मंडी समिति से लाइसेंस नहीं लिया था। इस मामले में विपणन निरीक्षक और मंडी समिति के निरीक्षक ने व्यापारी के खिलाफ बिलारी थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। डिप्टी आरएमओ ने बताया कि इस मामले में अब अभियान चलाया जाएगा। चुनाव के चलते अवैध ढंग से गेहूं भेजने पर रोक लगाई जाएगी। मंडलायुक्त आंजनेय कुमार सिंह ने गेहूं के मामले में कार्रवाई करने के लिए विपणन विभाग और पुलिस विभाग को कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed