फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Market illuminated before Diwali

Moradabad News: दिवाली से पहले ही रोशन हुआ बाजार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 27 Oct 2024 04:27 AM IST
विज्ञापन
Market illuminated before Diwali
मुरादाबाद। दिवाली के पर्व को लेकर रोशनी का बाजार जगमग हो गया है। लाल, पीली, नीली, गुलाबी, सफेद और नारंगी रोशनी से सजे बाजार सभी को अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं। दोपहर से बाजार में शुरू होने वाली भीड़ देर रात तक रहती है। ग्राहकों के उत्साह को देखते हुए दुकानदारों के भी चेहरे खिले हुए हैं।
विज्ञापन

दिवाली उत्सव शुरू होने में दो दिन बाकी हैं। बाजार गंज, मानपुर, अमरोहा गेट, जीएमडी रोड, लाइनपार, स्टेडियम रोड की दुकानों पर रंग-बिरंगी झालरें सज गई हैं। इस बार बाजार में रोशनी वाले ऐसे पाइप भी उपलब्ध हैं, जिनसे हैप्पी दीपावली भी लिखा जा सकता हैं। इनमें लाल, पीले, गुलाबी और अन्य कई रंग आसानी से मिल जाएंगे। इसके अलावा पानी से जलने वाले इलेक्ट्रिक दीपक, पत्तियों वाली रंग बिरंगी लाइट, क्रिस्टल बाल वाली सफेद झालर, तितली वाली सफेद और नारंगी झालर के अलावा लोगों को टच लैंप भी खूब पसंद आ रहे हैं।
विज्ञापन


दुकानदार सुभाष गुप्ता ने बताया कि यह लैंप न सिर्फ छूने से जलते हैं, बल्कि कई रंग भी बदलते हैं। इन्हें घर के किसी कोने में या फिर बेडरूम और स्टडी रूम में रखा जा सकता है। इतना ही इस बार बाजार में दीपावली पर्व पर गार्डन और बालकनी को रोशन करने के लिए भी एक से बढ़कर एक डिजाइनर झालर बाजार में छाई हुई है। इसकी कीमत 100 से 500 रुपये तक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------
सबसे ज्यादा पसंद आ रही झालर
दुकानदार अभिषेक अग्रवाल ने बताया कि स्टार झालर भी खास है। दिवाली पर्व पर घर आंगन, बगीचा और बालकनी सभी जगह रोशनी से जगमग हो, इसके लिए बाजार में स्टार वाली झालर, घंटी वाली झालर, रंग बिरंगी बाल वाली झालर, ओम और स्वास्तिक वाली झालर हैं। इसके अलावा ऐसी झूमर भी हैं, जो एक साथ कई रंगों वाली रोशनी एक साथ देते हैं। इस बार फलों के आकार वाले लैंप भी डिमांड में हैं। जिनकी कीमत 1500 रुपये से शुरू है। बाजार में मिल रही लाइट वाली झालर अलग अलग लंबाई में उपलब्ध हैं, जिन्हें अपनी जरूरत के अनुसार खरीद सकते हैं। उदित कुमार ने बताया कि पानी से जलने वाले दीपक की काफी मांग है। खास तकनीक से बने इन दीपक को पानी डालकर जलाया जा सकता है। लोग इन्हें खूब पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed