फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   market happy with karwa chauth business

करवाचौथ बाजार में लाया बहार, करोड़ों का हुआ कारोबार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2020 02:21 AM IST
विज्ञापन
market happy with karwa chauth business
कांठ रोड पर ज्वलेर्स की दुकान में आभूषण की खरीदारी करती महिला। - फोटो : CITY
मुरादाबाद। कोरोना में सुस्त हुए बाजार को त्योहारी मौसम ने रफ्तार दे दी है। करोड़ों रुपये का नुकसान झेल चुका बाजार अब त्योहारों के सहारे उबरने की कोशिश में हैं। इस कड़ी में करवा चौथ उसके लिए पहला बड़ा वरदान बनकर आया है। व्यापारियों के एक आकलन के मुताबिक इस अकेले त्योहार पर करीब करोड़ों का कारोबार हुआ है। इसमें सराफा और कपड़ा व्यापारियों को सबसे ज्यादा राहत मिली है।
विज्ञापन

पति की दीर्घायु के लिए रखा जाने वाला करवा चौथ का व्रत बुधवार को है। करवा चौथ को लेकर शहर के बाजारों में रौनक दिख रही है। व्रत के लिए महिलाओं में उत्साह है। इसे यादगार बनाने के लिए महिलाएं चूड़ियां, गहनों, कपड़ों की खरीदारी कर रही हैं। मेहंदी लगवाने वालों की दुकानों पर महिलाओं की भीड़ रही। बाजारों में महिलाओं के साज-सज्जा के लिए जगह-जगह दुकानें लगी हुई थीं। करवा-चौथ पूजन के लिए खास माने जाने वाले मिट्टी के करवा रंग-बिरंगी सजावट के साथ बाजारों में उपलब्ध रहे। दुकानदारों के एक अनुमान के अनुसार आभूषण, कपड़ा, मेकअप, पूजा सहित अन्य सामान के लिए शहरवासियों ने करोड़ों रुपये की खरीदारी कर ली।
विज्ञापन

मंगलवार को बाजार की साप्ताहिक बंदी का दिन होता है, लेकिन कोरोना संक्रमण काल के बाद करवाचौथ की वजह से बाजार खुला रहा। पिछले सात दिन से बाजार में खरीदारी के लिए ग्राहकों की भीड़ उमड़ रही है। पिछले महीने तक ग्राहकों का इंतजार कर रहे दुकानदारों के पास दिनभर फुर्सत नहीं मिल रही है। सुबह नौ बजे से रात दस बजे तक बाजार में खरीदारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोने-चांदी ही नहीं हीरा भी लिया सदा के लिए
करवाचौथ के त्योहार पर महिलाएं सुहाग के प्रतीक बिछुओं के अलावा पायल भी खूब खरीद रही हैं। वहीं, पुरुष भी अपनी पत्नियों को उपहार देने के लिए सोने-चांदी के सामान के अलावा हीरे के आभूषण खरीद रहे हैं। सराफा कारोबारी रचित प्रकाश ने बताया कि त्योहार पर हीरे के गहनों की मांग रही है। पोलकी के आभूषणों के अलावा सोने के सेट, चेन, ब्रासलेट, अंगूठी, टॉप्स, कुंडल, चांदी के पायल और बिछुए के लिए भीड़ रही है। महिलाओं ने चांदी के मीना, स्टोन और प्लेन करवा भी खरीदे हैं। चंद्रमा और अपने पति का दीदार करने के लिए चांदी की छलनी खूब खरीदी है। दीपावली के लिए हटरी डेढ़ किलो की दोहरी मंजिल की आई है। कलकत्ता से बनवाई है। ग्राहक काफी पसंद कर रहे हैं। यह एंटीक, कुंदन और स्टोन की है। उन्होंने कहा कि बाजार अब कोरोना की समस्याओं से उबर गया है। लोग मन से खरीदारी कर रहे हैं। पिछले वर्ष की अपेक्षा यह करवाचौथ अच्छा रहा है। एक सप्ताह में सराफा कारोबार 30 करोड़ के पार हो गया है, जोकि पिछले वर्ष 20 करोड़ के आसपास था।
रेशम की साड़ियों का रहा क्रेज
मुरादाबाद होलसेल कपड़ा कमेटी के अध्यक्ष गिरीश भंडूला ने बताया कि कोरोना संक्रमण काल को देखते हुए त्योहार अच्छा रहा है। रेशम की साड़ियां सबसे ज्यादा पसंद की गई हैं। महिलाओं ने गरारा-सरारा सूट भी खरीदे हैं। गाउन की अपेक्षा साड़ी का ज्यादा चलन चला। लॉकडाउन की वजह से बाजार में जो सुस्ती छाई थी, करवाचौथ के त्योहार ने उसे दूर कर दिया है। लोग शादियों की खरीदारी भी करने लगे हैं। एक सप्ताह में करीब पांच करोड़ का कारोबार रहा है।
सजने से पहले बाल भी रंगवाए
ब्यूटीशियन अदिति कश्यप ने बताया कि मंगलवार को हाईलाइट, कलर, वैक्सिंग का ज्यादा काम करवाया है। बुधवार को शाम पांच बजे से मेकअप शुरू हो जाएगा। इस समय ग्लोबल कलर ज्यादा पसंद है। ब्यूटीशियनों के मुताबिक मुरादाबाद में छोटे-बड़े मिलाकर करीब डेढ़ सौ ब्यूटी पार्लर हैं। त्योहार पर एक पार्लर पर औसतन लगभग सौ महिलाएं तैयार होने के लिए जाती हैं। पूरे त्योहार पर लगभग साढ़े चार करोड़ का बाजार होने की उम्मीदें हैं।
सुबह से लगी मेहंदी के लिए भीड़
हाथों पर अपने पिया के नाम की मेहंदी सजवाने के लिए महिलाओं में सुबह से ही उत्साह था। जीएमडी रोड़, कांठ रोड और स्टेडियम रोड पर सबसे अधिक स्टॉल लगवाए गए। करीब 150 स्टॉल पर युवतियों के अलावा युवकों ने भी मेहंदी लगाई। इसके अलावा बहुत सी युवतियों ने घर-घर जाकर महिलाओं के हाथों पर मेहंदी लगवाई। ब्यूटीपार्लरों के यहां भी मेकअप के साथ मेहंदी की सुविधा दी गई। मेहंदी लगाने के लिए दोनों हाथों पर दो सौ रुपये से एक हजार रुपये तक लिए गए। फिगर मेहंदी तीन हजार रुपये तक की लगाई गई। इस बार अरेबिक के बाद फिगर मेहंदी का सबसे अधिक क्रेज रहा।
डिजाइनर करवों की रही धूम
बाजार में डिजाइनर करवे, छलनी, थाली और लोटे आकर्षण का केंद्र बने रहे। गोटे और शीशे की सजावट महिलाओं का मन मोह रही थी। मिट्टी के करवों पर भी पेंट से डिजाइन की गई थी और गोटे से सजाया गया था। मिट्टी, पीतल, ब्रास के रंग-बिरंगे करवा खरीदे गए। दुकानदारों के अनुसार 25 रुपये से लेकर एक हजार रुपये के डिजाइनर करवे थे। इसके अलावा करवाचौथ व्रत कथा के पोस्टर, सींक, फूलों की माला और अन्य व्रत सामग्री खरीदी गई। दुकानदारों की मानें तो सभी तरह के करवा, पूजा व व्रत का अन्य सभी सामान मिलाकर करीब चार करोड़ रुपये की बिक्री हुई है।
चूड़ी-बिंदी की दुकानों पर भीड़
महिलाओं ने त्योहार पर सजने के लिए चूड़ी, बिंदी, सिंदूर, आलता और आर्टिफिशियल ज्वैलरी की खूब खरीदारी की। इस बार कांच के साथ लाख की रंग-बिरंगी चूड़ियां, ग्लॉसी मल्टीकलर चूड़ियां और ट्रेडिशनल थ्रेड वर्क चूड़ियां महिलाओं ने पसंद कीं।

लाल रंग की थीम पर सजे रेस्टोरेंट
व्रत खोलने के बाद बहुत से जोड़े रात का खाना बाहर खाना पसंद करते हैं। ग्राहकों की इसी पसंद को ध्यान में रखते हुए कुछ रेस्टोरेंटों को लाल रंग की थीम पर सजाया गया है। रेस्टोरेंट मैनेजर संजय सिंह का कहना है कि सरगी के लिए फैनी, मठरी, जलेबी विद रबड़ी, इमरती तैयार की गई हैं। कोरोना के बाद करवाचौथ पर सबसे ज्यादा ग्राहकों के आने की उम्मीद है। इसी की वजह से लाल रंग की रोशनी में सुरीले संगीत की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed