{"_id":"57a427e84f1c1b393a2b9292","slug":"market-are-buzzing-on-teej","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीज के मौके पर बाजार रहे गुलजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीज के मौके पर बाजार रहे गुलजार
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
Updated Fri, 05 Aug 2016 11:18 AM IST
विज्ञापन
पर्व
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीज भारतीय संस्कृति को दर्शाने वाला एक अहम त्यौहार है। महिलाओं से जुड़ा त्यौहार होने की वजह से तीज के मौके पर महिलाएं बाजारों में जमकर खरीदारी करती हैं जिसकी वजह से शहर के बाजार मानो मेले की शक्ल ले लेते हैं। गुरुवार को तीज से ठीक एक दिन पहले शहर के बाजारों में ऐसा ही माहौल देखने को मिला।
गुरुवार को शहर के गंज बाजार, अमरोहागेट, चमोखापुल, बुद्घ बाजार, ताडृी खाना, एमडीए, रामगंगा विहार, सोनापुर स्टेडियम आदि बाजारों में महिलाओं और युवतियों ने जमकर तीज की खरीदारी की। इस मौके पर महिलाओं में मेहंदी लगवाने को लेकर जमकर उत्साह देखने को मिला।
गलियों और चौराहों पर मेहंदी लगाने के लिए स्टाल लगाए गए थे जिनपर जाकर महिलाएं अपनी पसंद की मेहंदी चुन सकती थीं। मेहंदी की कई वैराइटी होने के कारण इनके रेट भी अलग अलग थे। कुछ 400 से 500 तो कुछ के रेट 2100 तक थे।
विज्ञापन
मेंहदी लगवाई के रेट
मेहंदी रेट
अरेबियन 500 रु हांथ पैर
सिंगापुरी 1400 रु हांथ पैर
मारवाडृी 2100 रु हांथ पैर
जर्मन 1600 रु हांथ पैर
गुजराती 2100 रु हांथ पैर
मराठी 2500 रु हांथ पैर
राजस्थानी 3000 रु हांथ पैर
जयपुरी 3600 रु हांथ पैर
बांबे स्टाइल 1100 रु हांथ पैर
मिक्स डिजाइन 2500रु हांथ पैर
विशाल मेगा मार्ट के सामने राज मेहंदी आर्ट की दुकान के मालिक सचिन कुमार ने बताया कि सबसे ज्यादा महिलाएं मारवाड़ी, सिंगापुरी, गुजराती और जयपुरी मेहंदी को पसंद करती हैं। ये मेहंदी जिस भी शहर की हैं हम उसे लगाने के लिए कारीगर भी उन्हीं शहरों से मंगाते हैं।
मेहंदी के अलावा चूडूी और डिजाइनर ज्वेलरी की रही धूम
महिलाओं के लिए तीज के दिन मेहंदी लगवाना जितना जरूरी है उतना ही जरूरी चूड़ी और डिजाइनर ज्वैलरी पहनना है। इसी का खयाल रखते हुए चूड़ी की सभी दुकानों पर अलग अलग वैराइटी क ी डिजाइनर ज्वैलरी भी महिलाओं की खरीदारी का केंद्र रही।
ये चूड़ियां देखने में जितनी आकर्षक थी, उनके नाम भी वैसे ही थे। चूड़ियों के नामो को ऐसा बनाया गया है जो महिलाओं और युवतियों की जबान पर चढ़ जाए जैसे करवा, फुटबॉल, फेसबुक, पाठशाला और जय हनुमान नाम की चूडिुयों की बाजार में काफी बिक्री हुई। इसके साथ ही कांच के कड़ों को भी काफी महिलाओं ने पसंद किया।
सोने के दाम्र अधिक के कारण तीज के मौके पर आर्टीफ्रीिशयल डिजाइनर ज्वैलरी महिलाओं की पहली पसंद बनी। डिजाइनर ज्वैलरी 1000 से लेकर 1500 तक में आसानी से मिल जाती हैं साथ ही बाजार में डिजाइनर ज्वैलरी की कई वैराइटी मौजूद हैं जिसकी वजह से महिलाएं इसे अधिक पसंद करती हैं। डिजाइनर ज्वैलरी में अमरीकन डायमण्ड सेट, मैचिंग ज्वैलरी और कुंदन सेट की सबसे ज्यादा बिक्री हुई।
चूड़ी और डिजाइनर ज्वैलरी के रेट
आइटम रेट
फुटबॉल चूड़ी 60 रु दर्जन
फेसबुक चूड़ी 80 रु दर्जन
जस्सी कांच के कड़े 120 रु पीस
हीरा कांच के कड़े 80 रु पीस
अमरीकन डायमण्ड सेट 250 से 500 रु
कुदन सेट 450 से 1300 रु