{"_id":"5d904e7a8ebc3e93a45fcf0e","slug":"many-injured-and-died-during-a-house-collapsed","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: कार्यक्रम के दौरान भरभरा कर गिरा घर का हिस्सा, एक की मौत, कई घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: कार्यक्रम के दौरान भरभरा कर गिरा घर का हिस्सा, एक की मौत, कई घायल
Sun, 29 Sep 2019 11:56 AM IST
Prachi Priyam
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
Published by: Prachi Priyam
Updated Sun, 29 Sep 2019 11:56 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में रविवार सुबह एक मकान का हिस्सा गिर जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और कई लोग घायल हैं। घटना आदमपुर थाना क्षेत्र के सिमथला गांव की है, जहां भूत-प्रेतों को भगाने के लिए एक अखाड़े का आयोजन किया गया था। इसी दौरान वहां खड़ी भीड़ पर एक मकान का हिस्सा टूट कर गिर गया। घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि कई से अधिक लोग दब गए।
विज्ञापन
दरअसल सिमथला गांव निवासी हेमसिंह के घर पर पितृपक्ष की अमावस्या की रात भूत-प्रेत का संकट काटने के लिए देवी का अखाड़ा किया जाता है। रात के लगभग 12 बजे देवी का अखाड़ा कार्यक्रम चल रहा था। तभी अचानक घर का एक हिस्सा गिर गया जिसकी चपेट में लगभग एक दर्जन लोग आ गए ।
विज्ञापन
इस दौरान गांव के लच्छी सिंह की मौके पर ही मौत हो गई और 11 लोग घायल हो गए। घायलों में देवी का अखाड़ा करने वाले तीन भगत भी शामिल हैं। घायलों को मेरठ, हसनपुर में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन