{"_id":"66aadc0022016952be0ae244","slug":"many-areas-of-the-city-became-ponds-after-one-hour-of-rain-moradabad-news-c-15-1-mbd1014-450106-2024-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: एक घंटे की बारिश में शहर के कई मोहल्ले बने तालाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: एक घंटे की बारिश में शहर के कई मोहल्ले बने तालाब
विज्ञापन
मुरादाबाद।
बुधवार शाम करीब साढ़े छह बजे शुरू हुई मूसलाधार बारिश से शहर के कई इलाके जलमग्न हो गए। एक घंटे की बारिश में ही सड़कें तालाब हो गई और निचले इलाकों के घरों में पानी घुस गया। बारिश के चलते सड़कों पर कुछ देर के लिए आवागमन भी बाधित हो गया। बारिश बंद होने के बाद देर रात तक लोग घरों से पानी निकालने में जुटे रहे।
दिन में उमस के बाद बुधवार शाम को अचानक मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। एक घंटे तक हुई झमाझम बारिश से ढक्का, रामलीला मैदान, जयंतीपुर, लाइनपार, चिड़िया टोला, राम तलैया, झब्बू का नाला इलाकों में पानी भरने से वाहनों का चलना मुश्किल हो गया। तमाम लोगों के घरों में भी पानी घुस गया। नेता की कॉलोनी सहित कई मोहल्ले के लोग देर रात तक घरों से पानी निकालते रहे।
इसके अलावा जेल रोड, ताड़ीखाना, वारसीनगर, डहेरिया, नागफनी, तहसील स्कूल, मकबरा रोड, कंजरीय सराय,अशोक नगर, पटपट सराय सहित कई इलाकों में भी जलभराव हो गया। भोलानाथ कॉलोनी में अभी भी नाव चल रही है। एक बार फिर बारिश से वहां के लोगों की मुसीबत बढ़ गई। बुद्धि बिहार की गलियों में घुटनों तक पानी भर गया। यहां भी कई घरों में पानी घुस गया। सेक्टर नंबर नौ बी के मैदान भी पानी से भर गए। स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर निगम ने नालों की सफाई ठीक ढंग से नहीं कराई है। इसी कारण सड़कों पर पानी भर रहा है।