फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Mans's best friend is book says anandiben

मुरादाबाद में बोलीं उपराज्यपालः पुस्तकें ही इंसान की सर्वश्रेष्ठ मित्र

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 19 Feb 2020 02:24 AM IST
विज्ञापन
Mans's best friend is book says anandiben
राज्यपाल आनंदी बेन पटेल - फोटो : अमर उजाला

राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने कहा कि पुस्तकें ही मनुष्य की सर्वश्रेष्ठ मित्र होती हैं। इन्हीं से बच्चों को संस्कार भी आते हैं। उन्होंने सर्किट हाउस में ‘पढ़े मुरादाबाद-बढ़े मुरादाबाद’ कार्यक्रम की समीक्षा की। कहा कि सरकारी स्कूलों के शिक्षक समाजसेवियों की मदद से स्कूलों में लाइब्रेरी में किताबों की उपलब्धता बढ़ाएं। बच्चों को उनकी रुचि के हिसाब से अधिक से अधिक किताबें पढ़ने को मिल सकें।

विज्ञापन


राज्यपाल के आह्वान पर 11 फरवरी को पढ़े मुरादाबाद बढ़े मुरादाबाद कार्यक्रम आयोजित हुआ था। मुरादाबाद जिले के 462 शैक्षिक संस्थानों (निजी एवं सरकारी) के एक लाख 19 हजार 203 विद्यार्थियों ने अपने कैंपस में सामूहिक रूप से अपनी रुचि का किताबों का अध्ययन किया। जिला विद्यालय निरीक्षक प्रदीप कुमार द्विवेदी ने कार्यक्रम आयोजन का डिजिटल प्रजेंटेशन दिया और आगामी कार्यक्रम की रूपरेखा बताई।
विज्ञापन


राज्यपाल ने कहा कि भविष्य में आयोजन में विद्यार्थियों और शैक्षिक संस्थानों की संख्या बढ़ाई जाए। स्कूलों में बच्चों में अध्ययन करने की प्रवृति बढ़ाई जाए। स्कूलों में लाइब्रेरी बनाई जाएं। उनमें बच्चों की पसंद और सामान्य ज्ञान की किताबें उपलब्ध कराई जाएं। इसके लिए सामाजिक लोगों की मदद ली जाए। कार्यक्रम में 54 स्कूलों के प्रधानाचार्य और पांच स्कूलों के 15 बच्चे भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्यपाल ने बच्चों ने कार्यक्रम के अनुभव पूछे। इस दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक द्वितीय मिथलेश कुमार, जिला समन्वयक माध्यमिक शिक्षा विकास कांत गुप्ता और बबीता मल्होत्रा समेत कई स्कूलों के प्रधानाचार्य मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed