फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Manoj died due to a severe head injury.

Moradabad News: सिर में गंभीर चोट लगने से हुई थी मनोज की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
Manoj died due to a severe head injury.
रामपुर। अजीमनगर थाना क्षेत्र के ग्राम खंडिया में मिले मुरादाबाद निवासी मनोज के शव के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर में गंभीर चोट लगने से मौत की पुष्टि हुई है। पुलिस ने मृतक की बहन की तहरीर पर मां-बेटे समेत तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले में एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

सोमवार को गांव के बाहर सड़क किनारे एक युवक का शव पड़ा मिला था। उसके मुंह से खून निकल रहा था और शरीर पर चोट के निशान थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शिनाख्त कर परिजनों को बुलाया। मृतक की पहचान मुरादाबाद जिले के छजलैट थाना क्षेत्र के ग्राम दयानाथपुर निवासी धरम सिंह के बेटे मनोज (28) के रूप में हुई थी।
विज्ञापन

जांच में सामने आया कि मनोज का खंडिया गांव की एक विधवा महिला से प्रेम प्रसंग चल रहा था और वह अक्सर उससे मिलने आता था। परिजनों को इसकी जानकारी होने पर दो दिन पहले पंचायत भी हुई थी, जिसमें समझौता हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष कर्मपाल सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भारी वस्तु से सिर पर चोट लगने के कारण मनोज की मौत होने की पुष्टि हुई है। मृतक की बहन सोनी की तहरीर पर विधवा सरस्वती, उसके बेटे सागर और देवर हरीश चंद्र के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने आरोपी सागर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मामले की जांच जारी है और जल्द ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed