फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Mango crop may suffer due to strong wind

शराब की दुकानों पर उमड़ रही भीड़ से व्यापारियों में रोष

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 13 May 2021 12:43 AM IST
विज्ञापन
Mango crop may suffer due to strong wind
मुरादाबाद। शराब की दुकानें खोलने की अनुमति देने से व्यापारियों में रोष है। व्यापारियों का कहना है कि एक तरफ कोरोना कोरोना संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए वह खुद से बाजार बंद कर रहे हैं तो दूसरी तरफ शराब की दुकानों पर भीड़ उमड़ रही है। इससे उनके उद्देश्य के पूरे होने में समस्या आएगी। उन्होंने बाजार में भीड़ को नियंत्रित करने और शराब की दुकानें बंद कराने की मांग की है।
विज्ञापन

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया व्यापार सभा उत्तर प्रदेश के प्रदेश महामंत्री नीरज मित्तल ने शराब की दुकान खुलने की वजह से कोविड प्रोटोकाल के उल्लंघन होने पर विरोध व्यक्त किया है। उनका कहना है कि एक तरफ प्रदेश में लॉकडाउन की वजह से व्यापारियों की दुकानें बंद हैं, लेकिन दूसरी तरफ शराब की दुकानें खुलने की वजह से सड़कों पर भीड़ लग रही है। इससे संक्रमण के फैलने का खतरा बरकरार है। वहीं, युवा उद्योग व्यापार मंडल के मंडल उपाध्यक्ष अंकित रस्तोगी का कहना है कि आवश्यक सेवाओं की जगह शराब की दुकानें खुलने से बाजार में भीड़ बढ़ रही है। लोग शराब खरीदने के लिए कई घंटे लाइन में लगते हैं। इसकी वजह से कोविड प्रोटोकॉल के पालन में दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed