{"_id":"6aa9ad39df73d02e8c058e9e","slug":"mangal-bazaar-disrupts-traffic-flow-at-town-hall-ambulance-stuck-on-ganj-bazaar-road-moradabad-news-c-354-1-smbd1023-110352-2026-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: मंगल बाजार ने बिगाड़ी टाउनहाल की यातायात व्यवस्था, गंज बाजार रोड पर फंसी एंबुलेंस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: मंगल बाजार ने बिगाड़ी टाउनहाल की यातायात व्यवस्था, गंज बाजार रोड पर फंसी एंबुलेंस
विज्ञापन
मुरादाबाद। मंगल का बाजार लगा तो टाउनहाल क्षेत्र की सड़कें वाहनों और खरीदारों की भीड़ में उलझ गईं। संकरी सड़कों पर ई-रिक्शा और निजी वाहनों की बढ़ती संख्या ने यातायात व्यवस्था की पोल खोल दी। टाउनहाल, कोतवाली रोड, गंज बाजार और चौमुखा पुल की ओर वाहनों की रफ्तार थम गई। हालात इतने बिगड़े कि गंज बाजार रोड पर जाम में एंबुलेंस भी फंस गई। उसे निकालने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी।
मंगलवार को बाजार में खरीदारी के लिए सुबह से ही भीड़ बढ़ने लगी थी। इसके साथ ही ई-रिक्शों की संख्या भी बढ़ गई। टाउनहाल के आसपास पहले से संकरी सड़क पर जब ई-रिक्शा और कारें आमने-सामने आईं तो यातायात थम गया। कुछ ही देर में वाहनों की कतार लग गई। पैदल राहगीरों के लिए भी निकलने की जगह मुश्किल से बची। सबसे गंभीर स्थिति गंज बाजार रोड पर दिखाई दी, जहां जाम के बीच एंबुलेंस फंस गई। आपात स्थिति में मरीज को लेकर जा रही एंबुलेंस के लिए रास्ता नहीं बन सका। आसपास मौजूद लोगों और वाहन चालकों की मदद से उसे निकालने की कोशिश की गई। बाजार के दिन यातायात का दबाव बढ़ने के बावजूद व्यवस्था के लिए पर्याप्त इंतजाम न होने से समस्या और बढ़ गई। स्थानीय दुकानदारों के मुताबिक मंगलवार बाजार के दिन टाउनहाल से नीम के प्याऊ तिराहे तक यातायात सबसे ज्यादा प्रभावित होता है। तिराहे पर वाहनों को व्यवस्थित करने के लिए पुलिसकर्मी की तैनाती नहीं होने से हर चालक अपनी सुविधा के अनुसार निकलने की कोशिश करता है। इसका असर कोतवाली रोड और गंज बाजार तक पहुंचता है और जाम लंबा होता जाता है। अपर नगर आयुक्त अजीत कुमार सिंह का कहना है कि टाउनहाल की सड़कों से निगम की पार्किंग खत्म हो गई है। मंगल बाजार हटाने के लिए प्रवर्तन दल की टीम कार्य करती है। ट्रैफिक व्यवस्था के लिए यातायात पुलिस को पत्र लिखा गया है।
लोगों के बयान
मंगलवार को बाजार की वजह से टाउनहाल पर वाहनों और लोगों की संख्या काफी बढ़ जाती है। ई रिक्शा और कारें एक साथ आ जाएं तो जाम लगने में ज्यादा समय नहीं लगता।
विज्ञापन
— कैलाश अरोड़ा, दुकानदार
बाजार के दिन यातायात व्यवस्था संभालने के लिए अतिरिक्त पुलिस की जरूरत है। टाउनहाल पर जाम लगने के बाद इसका असर कोतवाली रोड गंज बाजार तक पहुंच जाता है।
— कार्तिक, दुकानदार
नीम का प्याऊ तिराहे पर पुलिसकर्मी की तैनाती नहीं होने से वाहन व्यवस्थित तरीके से नहीं निकल पाते। मंगलवार बाजार के दौरान यहां यातायात पुलिस की मौजूदगी जरूरी है।
— दिनेश, दुकानदार
गंज बाजार रोड पर जाम में फंसी एंबुलेंस तक को निकलने में परेशानी हुई। मंगलवार बाजार के दौरान यातायात व्यवस्था को बेहतर करने के लिए पुलिस को विशेष व्यवस्था करनी चाहिए।
— संजय खन्ना, दुकानदार