फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   maneka innaugrate msme samadhan yojna in moradabad

कैबिनेट मंत्री ने किया एमएसएमई समाधान योजना का शुभारंभ, ऑनलाइन आवेदन पर 59 मिनट में मंजूर होगा ऋण

Sat, 03 Nov 2018 05:32 PM IST
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद Updated Sat, 03 Nov 2018 05:32 PM IST
विज्ञापन
maneka innaugrate msme samadhan yojna in moradabad
मेनका गांधी

एमएसएमई समाधान योजना का शुभारंभ करने आईं कैबिनेट मंत्री मेनका गांधी ने भाजपा में बेटे वरुण गांधी को पर्याप्त महत्व नहीं मिलने के सवाल पर कहा है कि वरुण अपने लोकसभा क्षेत्र में सक्रिय हैं और ग्लोबल इकोनॉमी पर किताब लिख रहे हैं जिसका विमोचन एक दिसंबर को होगा। 

विज्ञापन


भाजपा में गांधी परिवार को हाशिए पर धकेले जाने के सवाल पर मेनका ने मुस्कराते हुए कहा कि वह इसी सरकार में मंत्री हैं। मी- टू कैंपेन की बाबत उनका कहना था कि अब मर्दों को अपनी नीयत सुधार लेनी चाहिए। कार्यक्रम के बाद पत्रकार वार्ता में कैबिनेट मंत्री मेनका गांधी से जब पूछा गया कि वरुण गांधी काफी समय से सक्रिय क्यों नहीं हैं तो उन्होंने कहा कि वह अपनी लोकसभा देख रहे हैं। 
विज्ञापन


मंत्री ने कहा कि बैंक बड़े लोगों को चाय भी पिलाते हैं और 500 करोड़ का लोन भी दे देते हैं। फिर चाहे ये बड़े लोग कर्ज लौटाएं या नहीं लौटाएं। छोटे और जरूरतमंद उद्यमियों को छह-छह माह तक बैंकों के चक्कर लगवाते हैं। उद्यमियों को इन परेशानियों से बचाने के लिए सरकार ने एमएसएमई समाधान योजना शुरू की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आवारा कुत्तों और बंदरों को पकड़ने पर रोक लगाए जाने के सवाल पर मेनका का कहना था कि रोक लगाने वाली वह कौन होती हैं। यह रोक सुप्रीम कोर्ट ने लगाई है। बोलीं, मुरादाबाद में श्वान केंद्र बनाया जा रहा है। लोकसभा चुनावों में विपक्षी दलों द्वारा महा गठबंधन बनाए जाने के सवाल पर मेनका ने कहा कि ऐसा लगता नहीं है कि महागठबंधन बनेगा। 

राफेल के सवाल पर कैबिनेट मंत्री ने कहा कि सरकार इस मामले में स्थिति साफ कर चुकी है। शायद राहुल गांधी के आरोप तथ्यों पर आधारित नहीं हैं। मी टू कैंपन पर मंत्री का कहना था कि  इससे महिलाओं को मदद मिलेगी। 

 

सूक्ष्म एवं लघु उद्योगों को बताया उद्यमिता की नर्सरी 

सूक्ष्म एवं लघु उद्योगों को सरल एवं त्वरित ऋण के लिए वेब आधारित सेवा एमएसएमई समाधान का शुभारंभ करते हुए केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने कहा कि सूक्ष्म एवं लघु उद्योग उद्यमिता की नर्सरी हैं। 

बड़े उद्योगों की अपेक्षा इनमें कम पूंजी लगाकर ज्यादा लोगों को रोजगार दिया जा सकता है। पंचायत भवन प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री मेनका गांधी ने कहा कि देश के आर्थिक एवं सामाजिक विकास में सूक्ष्म एवं लघु उद्योगों का महत्वपूर्ण योगदान है। 

वर्तमान में इस क्षेत्र में देशभर में तीन करोड़ लोग कार्यरत हैं। अकेले मुरादाबाद में ही साढ़े तीन लाख लोग प्रत्यक्ष और प्रत्यक्ष रूप से इससे जुड़े हैं। मंत्री ने कहा कि इस क्षेत्र में पूंजी की कमी है। इन उद्योगों में पूंजी लगाकर गांवों से शहरों को हो रहे पलायन को भी रोका जा सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed