फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Mandal faces are likely to be included in the Yogi cabinet expansion.

Moradabad News: योगी मंत्रीमंडल विस्तार में मंडल के चेहरे शामिल होने के आसार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jan 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
Mandal faces are likely to be included in the Yogi cabinet expansion.
मुरादाबाद। सीएम योगी की पीएम मोदी से मुलाकात के बाद मंत्रीमंडल विस्तार की चर्चाएं तेज हो गई हैं। मंत्रीमंडल में मंडल के जनप्रतिनिधियों के शामिल होने के आसार हैं। मंडल से मंत्री बनने की दाैड़ में मजबूत दावेदारों में पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चाैधरी शामिल हैं। इसके अलावा कुंदरकी विधायक रामवीर सिंह और बढ़ापुर से दूसरी बार विधायक बने सुशांत सिंह दाैड़ में है।
विज्ञापन


अभी योगी मंत्रीमंडल में मुरादाबाद मंडल के दो चेहरे शामिल हैं। इसमें रामपुर के बिलासपुर से विधायक बलदेव सिंह औलख और चंदाैसी से विधायक गुलाब देवी। इन दो जिलों के अलावा मुरादाबाद, बिजनाैर, अमरोहा के जनप्रतिनिधियों को मंत्रीमंडल में अभी माैका नहीं मिला है। ऐसे में मंत्रीमंडल विस्तार में मंडल की भागीदारी बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है। अभी तक की चर्चाओं में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चाैधरी मंत्री बनने के प्रबल दावेदार हैं। पंकज चाैधरी के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद से ही भूपेंद्र चाैधरी के मंत्रीमंडल में तीसरी बार शामिल होने की चर्चाएं शुरू हो गई थीं। इसके अलावा दूसरे बड़े दावेदारों में उपचुनाव में रिकाॅर्ड मतों से जीत दर्ज करने वाले कुंदरकी विधायक रामवीर सिंह शामिल हैं। उन्हें कुंदरकी में भाजपा का परचम लहराने का तोहफा मिल सकता है। तीसरे चेहरे के रूप में बढ़ापुर से विधायक सुशांत सिंह हैं। वह पूर्व सांसद सर्वेश के बेटे हैं। जो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के करीबियों में शामिल थे।
विज्ञापन


इसके अलावा संगठन से जुड़े पूर्व सांसद एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यपाल सैनी, अमरोहा जिले के मंडी धनाैरा से दूसरी बार विधायक बने राजीव तरारा समेत अन्य नाम भी शामिल हैं। इसमें मंडल में सैनी बिरादरी की संख्या को देखते हुए सत्यपाल सैनी की दावेदारी मजबूत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


00

मंडल में सपा भाजपा पर पड़ी थी भारी

मुरादाबाद। पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा ने प्रदेश में शानदार प्रदर्शन किया था। बावजूद इसके मुरादाबाद मंडल में पार्टी प्रदर्शन संतोषजनक नहीं था। खासकर मुरादाबाद में। यहां भाजपा को सिर्फ एक सीट पर जीत मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed