फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   manahat's fight for donation money

दानपात्र को लेकर महंतों में टकराव

Thu, 13 Oct 2016 01:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Thu, 13 Oct 2016 01:52 AM IST
विज्ञापन
manahat's fight for donation money
दान पात्र - फोटो : demo image
काली माता मंदिर के महंतों में दानपात्र को लेकर टकराव हो गया है। मुगलपुरा में लालबाग स्थित काली माता मंदिर परिसर में स्थित नीचे वाले काली मंदिर के महंत राम गिरि ने डीएम - एसएसपी से शिकायत की है कि श्री काली माता मंदिर के महंत सज्जन गिरि ने मंदिर की चाबियां तथा दान पात्र पर कब्जा कर लिया और विरोध करने पर धमकी दी।
विज्ञापन

 
महंत राम गिरि ने शिकायत की है कि 2014 में उनके गुरू महंत दत्त गिरि महाराज की दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। दावा किया है कि इसके बाद श्री काली माता मंदिर लालाबाग (नीचे ऊपर दोनों ही आश्रम) की व्यवस्था के लिए जूना अखाड़ा के सभापति गिरिजा दत्त गिरि महराज ने महंत गोविंद गिरि और उन्हें (महंत रामगिरी) को संयुक्त रूप से मंदिर की महंताई साधु - संतों व जनता की मौजूदगी में सौंपी थी।
विज्ञापन


महंत गोविंद गिरि के ब्रह्मलीन होने के बाद 30 अक्टूबर 2015 को महंत सज्जन गिरि को ऊपर वाले काली माता मंदिर का तथा उन्हें नीचे वाले काली मंदिर का महंत नियुक्त कर दिया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


महंत राम गिरि का आरोप है कि तभी से वह नीचे वाले काली माता मंदिर में महंत के रूप में कार्य कर रहे थे, लेकिन 30 सितंबर 2016 की रात महंत सज्जन गिरि ने मंदिर की चाबियां छीन लीं तथा दान पात्र पर कब्जा कर लिया। इसके बाद से ही महंत सज्जन गिरि के लोगों ने मंदिर की गद्दी पर कब्जा कर रखा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed