{"_id":"699f5637c2e7446d3908a64e","slug":"man-sentenced-to-20-years-in-prison-for-raping-a-class-10-student-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-842663-2026-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: दसवीं की छात्रा से दुष्कर्म के दोषी को 20 साल की कैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: दसवीं की छात्रा से दुष्कर्म के दोषी को 20 साल की कैद
विज्ञापन
मुरादाबाद। विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो एक्ट) अविनाश चंद्र मिश्र की अदालत ने बुधवार को दस साल पुराने दसवीं की छात्रा से दुष्कर्म के मामले में मुलजिम राजेंद्र सिंह को दोषी करार देते हुए बीस साल की कैद की सजा सुनाई है। अदालत ने दोषी पर 96 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।
मूंढापांडे थाना क्षेत्र में रहने वाले अनुसूचित जाति से ताल्लुक रखने वाले व्यक्ति ने शहर कोतवाली में बुलंदशहर जिले के डिबाई थाना क्षेत्र के नंगलावर गांव निवासी राजेंद्र सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें उसने बताया कि उसकी 15 वर्षीय बेटी का 15 मई 2016 को दसवीं का परिणाम आया था। इसी दौरान बेटी के मोबाइल पर एक कॉल आई। कॉल सुनने के बाद बेटी मुरादाबाद चली गई थी। आरोपी राजेंद्र पीड़िता को अपने साथ होटल में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी पीड़िता को अपने साथ गाजियाबाद और दिल्ली ले गया था। 17 मई 2016 को पीड़िता किसी तरह आरोपी के चंगुल से निकल कर घर आ गई थी और परिवार को आपबीती सुनाई थी। पुलिस ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की थी। इस मामले की सुनवाई विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो एक्ट) अविनाश चंद्र मिश्र की अदालत में चली। अदालत ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद को मुलजिम राजेंद्र सिंह को दोषी करार देते हुए बीस साल की कैद की सजा सुनाई है जबकि दोषी पर 96 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है अदालत ने यह भी आदेश दिए हैं कि जुर्माना की आधी राशि पीड़िता को दी जाएगी।