{"_id":"5c81940ebdec2214323f2774","slug":"man-marriage-with-step-daughter-in-moradabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता ने सौतेली बेटी से किया निकाह, पत्नी ने काटा बवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिता ने सौतेली बेटी से किया निकाह, पत्नी ने काटा बवाल
Fri, 08 Mar 2019 03:28 AM IST
पूजा त्रिपाठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ठाकुरद्वारा (मुरादाबाद)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ठाकुरद्वारा (मुरादाबाद)
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Fri, 08 Mar 2019 03:28 AM IST
विज्ञापन
nikah
- फोटो : अमर उजाला
सौतेली बेटी से बार्डर के जसपुर निवासी अधेड़ पिता द्वारा निकाह करने का मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। जसपुर पुलिस से इस बारे में शिकायत करने वाली महिला ठाकुरद्वारा की निवासी है। जसपुर के एक गांव निवासी व्यक्ति ने अपनी पत्नी की मौत होने के बाद क्षेत्र के एक गांव की विधवा महिला से निकाह किया था।
विज्ञापन
महिला के साथ उसकी एक बालिग बेटी भी साथ आई थी। कुछ समय बाद महिला ने अपनी बेटी की शादी मुरादाबाद के पाकबड़ा में कर दी। लेकिन पति से कहा सुनी होने पर उसे उसके पति ने तलाक दे दिया। तब से वह अपनी मां के साथ मायके में रह रही थी। युवती की मां का आरोप है कि इस बीच उसकी बेटी को उसके सौतेले पिता ने अपने प्रेम जाल में फांस लिया।
विज्ञापन
कुछ दिन पहले उसे अन्य स्थान पर ले जाकर उलेमा को गुमराह कर युवती से निकाह कर लिया। जिसकी जानकारी युवती की मां को लगी तो उसने हंगामा शुरू कर दिया। जिस पर उसके पति ने महिला को तलाक दे दिया। सौतेली बेटी को ही साथ रखने की बात कही।
विज्ञापन
इस पर सौतेली बेटी की मां ने जसपुर कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर आरोपी पति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की। लेकिन पुलिस ने दोनों पक्षों को यह कहकर शांत कर घर भेज दिया कि मामला आपस में मिलकर सुलझा लें।
उधर जसपुर की चांद मस्जिद के इमाम शाकिर हुसैन का कहना है कि सौतेली बेटी से निकाह करना शरियत के हिसाब से हराम है। मुस्लिम समुदाय के लोगों को ऐसे लोगों का बहिष्कार करना चाहिए। यह घटना क्षेत्र में भी चर्चा का विषय बनी हुई है।