फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   man killed fer wife

शराब पीने से रोका तो पत्नी के सीने में उतार दी गोली, मौत

Wed, 17 Aug 2016 12:03 PM IST
मुरादाबाद/ अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 17 Aug 2016 12:03 PM IST
विज्ञापन
man killed fer wife
गोली मारी
मूंढापांडे थानाक्षेत्र के महेशपुर भीला गांव में सोेमवार की रात शराब पीने से रोकने पर एक ग्रामीण ने अपनी पत्नी के सीने में गोली दाग दी। उसने मौके पर ही तड़पकर दम तोड़ दिया। इस घटना से परिवार में चीख पुकार मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। जबकि हत्यारोपी पति को गिरफ्तार कर लिया ह्रै। 
विज्ञापन


मूंढापांडे के महेशपुर भीला निवासी दीन दयाल सिंह सोमवार रात शराब के नशे में घर लौटा था। पत्नी मंजीत कौर(48) ने इसका विरोध किया। जिस पर दीन दयाल भड़क गया। उसने मंजीत कौर की पिटाई कर दी। एक घंटे तक घर में बीच हंगामा होता रहा। इसी बीच मंजीत कौर नल से पानी लेने गई थी। गुस्से में दीन दयाल नल के पास ही आ गया। उसने मंजीत कौर के सीने में गोली मार दी। मंजीत मौके पर ही गिर गई।
विज्ञापन


आस पड़ोस के लोग जुट गए। इसी बीच आरोपी मौके से फरार हो गया। लोगों की सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। दीन दयाल सिंह के भतीजे कुलदीप ने बताया कि मंजीत कौर की तीन बेटियां ममता, नीलम और नीरज हैं। ममता, नीलम की शादी हो चुकी है और नीरज दिल्ली में नौकरी करती है। वारदात के समय तीनों  बहनें बाहर गई थी। जबकि दीन दयाल सिंह के पिता जीवन लाल छत पर सो रहे थे। गोली मारने क बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था। मंगलवार सुबह पुलिस न उसे गिरफ्तार कर लिया। बुधवार को उसे जेल भेजा जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रोज करता था पत्नी की पिटाई
मुरादाबाद। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि दीन दयाल रोज शराब पीकर घर आता था और मंजीत कौर के साथ मारपीट करता था। इससे पहले भी उसने दीन दयाल ने मंजीत कौर की हत्या करने की कोशिश की थी। रोज रोज के झगड़े थे तंग आकर उसकी छोटी बेटी भी दिल्ली चली गई और वह वहां प्राइवेट सेक्टर में नौकर लगने लगी भी। दीन दयाल ने फर्म में नौकरी करता था। लेकिन शराब के चक्क र में भी शराब के चक्कर में नौकरी छोड़ दी थी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed