{"_id":"57b4052d4f1c1b77766ebdd7","slug":"man-killed-fer-wife","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब पीने से रोका तो पत्नी के सीने में उतार दी गोली, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब पीने से रोका तो पत्नी के सीने में उतार दी गोली, मौत
मुरादाबाद/ अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Aug 2016 12:03 PM IST
विज्ञापन
गोली मारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मूंढापांडे थानाक्षेत्र के महेशपुर भीला गांव में सोेमवार की रात शराब पीने से रोकने पर एक ग्रामीण ने अपनी पत्नी के सीने में गोली दाग दी। उसने मौके पर ही तड़पकर दम तोड़ दिया। इस घटना से परिवार में चीख पुकार मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। जबकि हत्यारोपी पति को गिरफ्तार कर लिया ह्रै।
मूंढापांडे के महेशपुर भीला निवासी दीन दयाल सिंह सोमवार रात शराब के नशे में घर लौटा था। पत्नी मंजीत कौर(48) ने इसका विरोध किया। जिस पर दीन दयाल भड़क गया। उसने मंजीत कौर की पिटाई कर दी। एक घंटे तक घर में बीच हंगामा होता रहा। इसी बीच मंजीत कौर नल से पानी लेने गई थी। गुस्से में दीन दयाल नल के पास ही आ गया। उसने मंजीत कौर के सीने में गोली मार दी। मंजीत मौके पर ही गिर गई।
आस पड़ोस के लोग जुट गए। इसी बीच आरोपी मौके से फरार हो गया। लोगों की सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। दीन दयाल सिंह के भतीजे कुलदीप ने बताया कि मंजीत कौर की तीन बेटियां ममता, नीलम और नीरज हैं। ममता, नीलम की शादी हो चुकी है और नीरज दिल्ली में नौकरी करती है। वारदात के समय तीनों बहनें बाहर गई थी। जबकि दीन दयाल सिंह के पिता जीवन लाल छत पर सो रहे थे। गोली मारने क बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था। मंगलवार सुबह पुलिस न उसे गिरफ्तार कर लिया। बुधवार को उसे जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
रोज करता था पत्नी की पिटाई
मुरादाबाद। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि दीन दयाल रोज शराब पीकर घर आता था और मंजीत कौर के साथ मारपीट करता था। इससे पहले भी उसने दीन दयाल ने मंजीत कौर की हत्या करने की कोशिश की थी। रोज रोज के झगड़े थे तंग आकर उसकी छोटी बेटी भी दिल्ली चली गई और वह वहां प्राइवेट सेक्टर में नौकर लगने लगी भी। दीन दयाल ने फर्म में नौकरी करता था। लेकिन शराब के चक्क र में भी शराब के चक्कर में नौकरी छोड़ दी थी।