फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Man got woman changed her religion and married with her now he is harassing her

पब्जी, दोस्ती और धर्म परिवर्तन: मुंबई से मुरादाबाद आ गई हर्षदा... फिर दलदल में फंसती गई; मां ने सुनाई आपबीती

Tue, 23 Apr 2024 09:24 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 23 Apr 2024 09:24 PM IST
सार

Moradabad Crime News: महिला ने तंग आकर फंदा लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया है। निजी अस्पताल में उसका उपचार चल रहा है। आरोपी ने पब्जी गेम के जरिए महिला को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया था।

विज्ञापन
Man got woman changed her religion and married with her now he is harassing her
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

मुरादाबाद के गलशहीद थाना क्षेत्र में रहने वाले एक युवक ने पब्जी गेम के जरिए मुंबई की एक महिला को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। आरोपी उसे मुंबई से भगाकर मुरादाबाद ले अया और यहां उसका धर्म परिवर्तन कराकर निकाह कर लिया। कुछ दिन बाद ही आरोपी ने महिला का उत्पीड़न शुरू कर दिया। जिससे तंग आकर महिला ने फंदा लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया है। निजी अस्पताल में उसका उपचार चल रहा है। पुलिस ने पीड़िता की मां की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन

मुंबई के संजय नगर निवासी माधुरी मित्रा पत्नी रोहितास अबनावे ने मुरादाबाद के गलशहीद थाने में गलशहीद थाना क्षेत्र के असालतपुरा निवासी फुजैल और उसके पिता मोहम्मद असलम के खिलाफ केस दर्ज कराया है। जिसमें माधुरी ने बताया कि उसकी बेटी हर्षदा शादी विवाह में इवेंट का काम करती थी। वह मोबाइल पर पब्जी खेलती थी। इसी दौरान उसकी दोस्ती फुजैल से हो गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

फैजुल भी मुंबई के ख्वाजा प्लैस सम्राट नगर में कामिल कुरैशी के मकान में किराये पर रहता था। दो मार्च 2022 को आरोपी फुजैल हर्षदा को अपने साथ मुरादाबाद ले आया था। यहां लाकर आरोपी ने उससे निकाह कर लिया था। जिससे आरोपी को एक बेटी भी पैदा हुई है। माधुरी का दावा है कि 15 अप्रैल 2022 को उसकी बेटी ने फोन पर बताया कि फुजैल ने उसके साथ मारपीट की है। कोई काम धंधा नहीं करता है। इसकी आदतों से मैं बहुत परेशान हूं। 

विज्ञापन

17 अप्रैल को आरोपी फुजैल ने फोन कर माधुरी को बताया कि हर्षदा ने फंदे पर लटक कर आत्महत्या का प्रयास किया है। उसे विवेकानंद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। माधुरी यहां आई तो उसे पता चला कि हर्षदा की हालत गंभीर है। गलशहीद थाना प्रभारी सौरभ त्यागी ने बताया कि तहरीर के आधार पर आईपीसी की धारा 323, 504, 306 और 511 में केस दर्ज किया गया है। विवेचना में जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

प्रेम विवाह में पहले भी धोखा का चुकी है हर्षदा
माधुरी ने बताया कि उसकी बेटी हर्षदा इवेंट का काम करती थी। करीब छह साल पहले उमेश यादव नाम के युवक से प्रेम विवाह किया था। कुछ दिन तक तो सब ठीक-ठाक चलता रहा। इसके बाद उमेश ने उसे तंग करना शुरू कर दिया था। उससे एक बेटा भी पैदा हुआ था, लेकिन हर्षदा और उमेश के बीच इसके बाद भी विवाद रहने लगा था। जिस कारण दोनों अलग-लग हो गए थे।

धर्म परिवर्तन कराकर कर लिया था निकाह
माधुरी का दावा है कि आरोपी फुजैल ने उसकी बेटी को पब्जी के जरिए अपने प्रेम जाल में फंसा लिया था। दोनों के बीच फोन पर बातचीत होती थी। बेटी इवेंट का काम करना चाहती थी। उसे कपड़ों की जरूरत थी। तब आरोपी ने उसे झांसा दिया कि उसके रिश्तेदार का कपड़े का काम है। इसके बाद आरोपी उसे मुरादाबाद ले आया था। आरोपी ने उसका धर्म परिवर्तन करा दिया और हर्षदा से उसका नाम जीनत रख दिया। फुजैल के पिता मोहम्मद असलम और उसके परिवार ने दोनों को अपने घर में नहीं रखा। तब आरोपी और हर्षदा असालतपुरा में हाजी नासिर कुरैशी के मकान में किराये पर रहने लगे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed