{"_id":"60b1f04dcdb2b555e22cdc67","slug":"man-drowns-in-river-while-saving-two-drowning-children-later-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरादाबाद: डूबते दो बच्चों को बचाकर युवक खुद रामगंगा में डूबा, उपचार के दौरान मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरादाबाद: डूबते दो बच्चों को बचाकर युवक खुद रामगंगा में डूबा, उपचार के दौरान मौत
Sat, 29 May 2021 01:12 PM IST
प्राची प्रियम
संवाद न्यूज एजेंसी, कांठ (मुरादाबाद)
संवाद न्यूज एजेंसी, कांठ (मुरादाबाद)
Published by: प्राची प्रियम
Updated Sat, 29 May 2021 01:12 PM IST
सार
मुरादाबाद में रामगंगा में नहा रहे दो बच्चों को डूबता देखकर खेत पर काम कर रहे युवक ने नदी में छलांग लगा दी। युवक ने बच्चों को तो बचा लिया, लेकिन खुद गहरे पानी में जाकर डूब गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
मुरादाबाद में रामगंगा में नहा रहे दो बच्चों को डूबता देखकर खेत पर काम कर रहे युवक ने नदी में छलांग लगा दी। युवक ने बच्चों को तो बचा लिया, लेकिन खुद गहरे पानी में जाकर डूब गया। खेतों पर काम रहे लोग युवक को नदी से निकालकर सीएचसी लाए, यहां से उसे गंभीर हालत में मुरादाबाद रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
कांठ क्षेत्र के गांव मौहड़ी हजरतपुर निवासी मनोज कुमार का 22 वर्षीय बेटा विकास कुमार शुक्रवार को गांव गोपालपुर में रामगंगा नदी के किनारे अपने खेत पर गया था। यहां उसने सब्जियां बोई हुईं हैं। नदी में नहा रहे दो बच्चों डूबता देखकर विकास ने नदी में छलांग लगा दी। उसने बच्चों को बचा लिया, मगर खुद गहरे पानी में जाकर डूबने लगा।
विज्ञापन
यह देख आसपास खेतों पर काम कर रहे लोगों ने शोर मचा दिया। गोताखोरों को बुलाकर विकास की नदी में तलाश कराई गई। काफी देर बाद विकास को नदी से निकालकर सीएचसी लाया गया। मुरादाबाद में विकास ने दम तोड़ दिया। विकास की मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया है।
विज्ञापन