फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Man climbs tower, adamant on marrying his girlfriend.

Moradabad News: प्रेमिका से शादी की जिद पर अड़ा युवक 150 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
Man climbs tower, adamant on marrying his girlfriend.
मुरादाबाद। कटघर थाना क्षेत्र के काशीपुर तिराहे पर शुक्रवार की शाम पांच बजे एक युवक प्रेमिका से शादी की जिद पर 150 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को विश्वास दिलाया कि उसकी शादी प्रेमिका से ही कराई जाएगी। इसके बाद युवक टावर से नीचे आ गया।
विज्ञापन

टावर पर चढ़ने वाला युवक अजय मूंढापांडे क्षेत्र के चमरौआ गांव निवासी है। उसने पुलिस को बताया कि उसका प्रेम संबंध सिविल लाइंस के अगवानपुर निवासी युवती से चल रहा है। परिजनों ने युवती की शादी कहीं दूसरी जगह तय कर दी है। इसकी जानकारी मिलने के बाद से अजय परेशान चल रहा है। शुक्रवार की शाम उसके परिवार के लोगों से उनसे बात की लेकिन वह भी तैयार नहीं हुए।
विज्ञापन

इसे बाद वह नाराज होकर अपने घर से निकल गया था। काशीपुर तिराहे के पास वह करीब 150 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गया। लोगों ने उसका वीडियो बनाना शुरू कर दिया तो वह नीचे कूदने की धमकी देने लगा। इसकी जानकारी मिलने पर कटघर थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई और युवक से बात की और करीब दो घंटे बाद उसे समझाकर नीचे उतार लिया। एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि युवक को परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed