{"_id":"6a1759a97f0426aa9f042324","slug":"man-arrested-for-stealing-jewellery-and-cash-worth-lakhs-from-train-moradabad-news-c-15-1-mbd1044-912267-2026-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: ट्रेन से लाखों के गहने व नकदी चुराने वाला गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: ट्रेन से लाखों के गहने व नकदी चुराने वाला गिरफ्तार
विज्ञापन
मुरादाबाद। काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस में महिला यात्री का बैग चोरी करने वाले शातिर आरोपी को जीआरपी मुरादाबाद ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी के चार मोबाइल फोन, नकदी और जेवर बरामद हुए हैं। पुलिस के मुताबिक आरोपी ट्रेनों और रेलवे स्टेशन पर चोरी की वारदातों को अंजाम देता था।
जीआरपी के अनुसार 19 अप्रैल 2026 को (15127) काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस के कोच एस-5 में सफर कर रही महिला यात्री का बैग चोरी हो गया था। बैग में सोने की दो चेन, तीन छोटे लॉकिट, चांदी का माता की मूर्ति वाला लॉकेट और 15 हजार रुपये नकद थे। मामले में जीआरपी थाना मुरादाबाद में मुकदमा दर्ज किया गया था। जीआरपी थाना प्रभारी ने बताया कि बुधवार को स्टेशन परिसर में चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने एक संदिग्ध युवक को पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके पास से वीवो, रेडमी और अन्य कंपनियों के चार मोबाइल फोन, 5200 रुपये नकद और जेवर बरामद हुए। पूछताछ में आरोपी ने महिला यात्री का बैग चोरी करने की बात स्वीकार कर ली। पकड़ा गया आरोपी जाहिद पुत्र जुम्मा निवासी थाना पाकबड़ा क्षेत्र का रहने वाला है। पुलिस के अनुसार आरोपी नशे का आदी है और नशे की जरूरत पूरी करने के लिए चोरी करता था। चोरी का सामान सस्ते दामों में बेच देता था। जीआरपी के मुताबिक आरोपी के खिलाफ पहले से चोरी, मारपीट और आर्म्स एक्ट समेत नौ मुकदमे दर्ज हैं।