फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Malnourished child dies during treatment

Moradabad News: गोरखपुर से हारकर टूर्नामेंट से मेजबान मुरादाबाद बाहर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 13 Nov 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
Malnourished child dies during treatment
मुरादाबाद। राज्य स्तरीय सीनियर हैंडबाॅल प्रतियोगिता में मेजबान मुरादाबाद मंडल की टीम को गोरखपुर ने हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया है। क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में गोरखपुर के अलावा लखनऊ, वाराणसी और आजमगढ़ मंडल की टीम ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया है। बृहस्पतिवार को यह टीमें खिताबी मुकाबले में प्रवेश करने के लिए एक-दूसरे से भिड़ेंगी। इसी दिन खिताबी मुकाबला भी खेला जाएगा। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्मशताब्ती वर्ष के उपलक्ष्य में सोनकपुर स्टेडियम में खेली जा रही इस प्रतियोगिता में बुधवार को चारों क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेले गए। पहले क्वार्टर फाइनल मैच में लखनऊ की टीम ने मनिकेष व अमान के छह-छह, विक्रांत के पांच और मोहित यादव के तीन गोल की मदद से अयोध्या मंडल को 27-19 के अंतर से हराया। अयोध्या की ओर से अमर आनंद ने सात, शिवांश व मानव ने तीन-तीन गोल किए। दूसरे क्वार्टर फाइनल मुकाबले में गोरखपुर ने मेजबान मुरादाबाद को 35-24 के अंतर से हराया। गोरखपुर के अजीत राज ने नौ, अमित यादव ने छह, सत्यवीर यादव व मानवेंद्र यादव ने पांच-पांच गोल किए। मेजबान टीम के विकास, अमित व बलवंत ने पांच-पांच गोल किए।
विज्ञापन

तीसरे क्वार्टर फाइनल मैच में वाराणसी ने बस्ती मंडल को 26-22 के अंतर से हराया। वहीं चौथे मुकाबले में आजमगढ़ की टीम ने मेरठ को 28-22 के अंतर से हराया। आजमगढ़ के हरिनाथ ने सात, सोनू ने पांच, प्रदीप व अभिषेक ने चार-चार गोल किए। मेरठ के लोकेंद्र व प्रदीन ने छह-छह गोल किए। क्वार्टर फाइनल से पहले खेले गए लीग मैचों में वाराणसी ने विंध्याचल मंडल को 10-7, लखनऊ ने देवीपाटन को 27-13, मेरठ ने अलीगढ़ को 30-19 के अंतर से हराया।
विज्ञापन

इससे पहले क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी चंचल मिश्रा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर तीसरे दिन के मैच का आगाज किया। आयोजकों के अनुसार बृहस्पतिवार को फाइनल मैच के बाद समापन समारोह होगा जिसमें विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा। इसके मुख्य अतिथि महापौर विनोद अग्रवाल होंगे। इस दौरान हैंडबाॅल एसोसिएशन के सचिव डॉ. अजय पाठक, क्रीड़ाधिकारी सुनील कुमार सिंह, गोविंद यादव, ललिता चौहान, नेहा सिंह, सचिन विश्नोई, धीरज कुमार, राम कृपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

00
क्वार्टर फाइनल का यह रहा नतीजा
मैच - विजेता - उपविजेता - स्कोर
पहला - लखनऊ - अयोध्या - 27-19
दूसरा - गोरखपुर - मुरादाबाद - 35-24
तीसरा - वाराणसी - बस्ती - 26-22
चौथा - आजमगढ़ - मेरठ - 28-22
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed