फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Make the BJP strong at the booth level, Booth President: Anil Jain

भाजपा को बूथ स्तर पर मजबूती दिलाएं बूथ अध्यक्ष: अनिल जैन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 16 Jul 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
Make the BJP strong at the booth level, Booth President: Anil Jain
कांठ। भाजपा के बूथ सशक्तिकरण अभियान के अंतर्गत बूथों पर आयोजित किए गए कार्यक्रमों में राज्यसभा सांसद डॉ. अनिल जैन ने बूथ अध्यक्षों को कसते हुए पार्टी को मजबूत करने का आह्वान किया। इस मौके पर भाजपा के बूथ अध्यक्षों को सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन

2024 के लोक सभा चुनाव से पहले भाजपा बूथों पर पार्टी को मजबूत करने के लिए सशक्तिकरण अभियान चला रही है। इसी क्रम में कांठ विधानसभा क्षेत्र में कासमपुर पंचायत भवन बूथ, अकबरपुर चैंदरी नयागांव, कूड़ामीरपुर, कूरीरवाना, लदावली और चंगेरी में आयोजित किए गए बूथ सशक्तिकरण कार्यक्रमों में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे राज्य सभा सांसद डॉ. अनिल जैन ने भाजपाइयों और ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान में केंद्र और यूपी सरकार बिना किसी भेदभाव के कार्य कर रही है। अंतिम पायदान पर खड़े पात्र व्यक्तियों को योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी विस्तार से बताया और बूथ अध्यक्षों को पार्टी की मजबूती के लिए बूथों पर कार्य करने के लिए कहा। इसी के साथ बूथ अध्यक्षों को सम्मानित भी किया।
विज्ञापन

इस मौके पर जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन विजयभान सिंह, ब्लाक प्रमुख मुरादाबाद मनीष सिंह, जिला महामंत्री राजन विश्नोई, मंडल अध्यक्ष राजपाल प्रजापति, मंडल महामंत्री छजलैट डॉ. अंगद सिंह चौहान, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष सत्यवान सिंह, वीर सिंह सैनी, सुनील चौहान, मधु चौहान, अखिलेश विश्नोई, जीतू वर्मा, राजेंद्र सैनी, चंचल पाल, डॉ. जितेंद्र सिंह आदि भाजपाई मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

..फोटो सं. 09, 10
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed