Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Main Road Spruced Up, Drain Covered... Alleys Filling Up with Water

Moradabad News: मुख्य सड़क चमका दी, नाला ढक दिया... गलियों में भर रहा पानी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
Main Road Spruced Up, Drain Covered... Alleys Filling Up with Water
मुरादाबाद। बुध बाजार का नाला जाम होने से गलियों में एक सप्ताह से पानी भरा हुआ है। इसकी वजह से ग्राहकों के साथ ही दुकानदारों के आने-जाने में परेशानी हो रही है। दुकानदारों का कहना है कि स्मार्ट सिटी के तहत मुख्य सड़क का सौंदर्यीकरण किया गया और नाले को ढक दिया गया। नाले की सफाई एक साल से नहीं हुई है। नाले से जुड़ी नालियां काफी नीचे भी हैं। इसकी वजह से नालियों का पानी सड़कों पर बह रहा है।
विज्ञापन

बुध बाजार में गली नंबर चार, छह में दुकानों के साथ करीब 350 घर हैं। बाजार में लोगों का आना-जाना लगा रहता है। नाला जाम होने की वजह से इन गलियों में एक सप्ताह से नालियों का गंदा पानी भरा हुआ है। लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी हो रही है। दुकानदारों ने कई बार नगर-निगम में शिकायत की। बुधवार को नगर निगम के कर्मचारी जेसीबी लेकर गली नंबर छह में पहुंचे।
विज्ञापन

जेसीबी से गली के सामने के नाले का स्लैब तोड़कर सफाई का काम शुरू किया। लेकिन अब भी इस गली की नालियां जाम हैं। क्योंकि नालियों की सफाई नहीं हुई है। गली नंबर चार में पानी भरा हुआ है। वहीं सुपर मार्केट में भी नालियां जाम होने की वजह से पानी नहीं निकल पा रहा है। दुकानदारों का कहना है कि नालियों की सफाई तब तक नहीं की जाती है जब तक नगर-निगम में टोल फ्री नंबर पर शिकायत नहीं की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुकानदार बताते हैं स्मार्ट सिटी के तहत मुख्य बाजार का सौंदर्यीकरण करने के दौरान नाले को ढक दिया गया। नाले की साफ-सफाई नहीं की गई। इसके अलावा नाले में छह स्लैब बनाकर उस पर पिलर खड़ा किया गया है। उसके ऊपर ट्रांसफार्मर रखा गया है। नाले में स्लैब बने होने की वजह से उसकी चौड़ाई कम हो गई है। कूड़ा-कचरा बह नहीं पाता है। इसकी वजह से नाला जाम है।
00
दुकानदार बोले
-नालियों का गंदा पानी सड़क पर बहने की वजह से मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। गली में नगर-निगम की ओर से फॉगिंग नहीं की जाती। नालियों की सफाई के लिए कर्मचारी नहीं आते हैं।
-करन गुंबर, दुकानदार
-गली में कई दिन तक पानी भरा रहा। स्मार्ट सिटी के तहत पहले नाले को ढका गया। अब इसके स्लैब को तोड़ दिया गया है। अगर पहले से नाले की सफाई की गई होती तो इस तरह की समस्या नहीं आती।
-सौरभ गुंबर, दुकानदार
-गली में गंदा पानी भरा होने की वजह से मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। गली में काफी बदबू आती है। दुकान पर रहना मुश्किल हो गया है। ग्राहक न के बराबर आ रहे हैं। तीन दिन पहले गंदे पानी में दो महिलाएं फिसलकर गिर गई थीं।
-तरुण गुप्ता, दुकानदार
-गली में पानी भरा हुआ था। एक सप्ताह से लगातार शिकायत दर्ज की जा रही थी। लेकिन इस पर कोई सुनवाई नहीं हो रही थी। बुधवार को नाले के स्लैब को तोड़ा गया। अब भी नालियां जाम हैं। बदबू आ रही है।
- मोहम्मद एहसान सलमानी, दुकानदार
-नाले को ढक दिया गया है। नालियां नाले से नीचे हैं। इसकी वजह से पानी नाले में नहीं जा पा रहा है। सात दिन से गली में पानी भरे होने की वजह से काफी समस्याओं का सामना करना पड़ा। दुकान पर ग्राहक भी नहीं आते थे।
-विजय अरोड़ा, दुकानदार
-बुध बाजार के मुख्य सड़क से जुड़ी गलियां काफी नीचे हैं। इसके कारण नाले में नालियों का पानी नहीं जा पाता है। इसकी वजह से पानी निकलने में सबसे ज्यादा समस्या आ रही है। एक साल से नाले की सफाई नहीं की गई है। इसकी वजह से नाला जाम है।
-पवन कुमार गुंबर, दुकानदार
-नाले में छह स्लैब बनाकर उस पर पिलर खड़ा किया गया है। इसके ऊपर स्मार्ट सिटी के तहत ट्रांसफार्मर रखा हुआ है। नाले में पिलर होने की वजह से कचरा बह नहीं पाता है। इसकी वजह से पूरा नाला जाम है।

-अमित कुमार गुप्ता, कारोबारी
-सुपर मार्केट में पानी निकासी की काफी समस्या है। नालियां नाले से नीचे हैं। इसकी वजह से पानी नहीं निकल रहा है। थोड़ी सी बारिश पर पानी दुकानों में घुसने लगता है।
-विजय कुमार बजाज, कारोबारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed