फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   MahaKumbh: Crowd increased last phase, all trains full, 700 prisoners took bath water Sangam Moradabad

MahaKumbha: आखिरी दौर में और बढ़ी भीड़, सभी ट्रेनें फुल, मुरादाबाद में संगम के जल से 700 बंदियों ने किया स्नान

Sat, 22 Feb 2025 11:44 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 22 Feb 2025 11:44 AM IST
सार

महाकुंभ के आखिरी दौर में प्रयागराज जाने वाली ट्रेनों में भारी भीड़ उमड़ रही है। लोगों में सीट पाने के लिए मारामारी मची हुई है। भीड़ नियंत्रण के लिए रेलवे ने विशेष व्यवस्था की है। उधर, महाकुंभ से आए जल से मुरादाबाद में बंदियों ने स्नान किया।

विज्ञापन
MahaKumbh: Crowd increased last phase, all trains full, 700 prisoners took bath water Sangam Moradabad
महाकुंभ से लाए गए जल से स्नान करते बंदी - फोटो : पुलिस

विस्तार

महाकुंभ के आखिरी दाैर में ट्रेनों में भीड़ और बढ़ गई है। रेलवे स्टेशन पर प्रयागराज जाने वाली ट्रेनों में सीट के लिए मारामारी दिखी। शुक्रवार को नौचंदी, लिंक, संगम एक्सप्रेस समेत सभी ट्रेनें खचाखच भरी रहीं। स्पेशल ट्रेनों में भी कोई सीट खाली नहीं बची। ऐसे में रेलवे 26 फरवरी तक प्रयागराज के लिए और स्पेशल ट्रेनें चला सकता है।

विज्ञापन

प्रयागराज जाने वाली ट्रेनों में जितने यात्री सीटों पर बैठे थे, उससे ज्यादा खड़े और गैलरी में बैठे नजर आए। जिन यात्रियों को प्रयागराज तक सीधी ट्रेनें नहीं मिली, वह लखनऊ की ट्रेन में चढ़ गए। इसके कारण बेगमपुरा, श्रमजीवी, काशी विश्वनाथ, सप्तक्रांति एक्सप्रेस आदि ट्रेनों में भी सीट के लिए मारामारी रही।

रेलवे के आंकड़ों के मुताबिक मुरादाबाद से हर दिन 10 हजार से ज्यादा लोग जनरल टिकट खरीद रहे हैं। आरक्षण पर सफर करने वालों की संख्या तीन हजार है। इसके अलावा बिना टिकट सफर करने वालों की संख्या भी काफी है। ऐसी में 26 फरवरी तक ट्रेनों में भीड़ की स्थिति को देखते हुए रेलवे कुछ और स्पेशल ट्रेनें चलाने की घोषणा कर सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

महाकुंभ का समापन 26 फरवरी को है। 26 तक मुरादाबाद से प्रयागराज जाने के लिए 11 ट्रेनें हैं। इनमें से छह नियमित चलने वाली और पांच स्पेशल एक्सप्रेस हैं। नियमित ट्रेनों में कोई सीट खाली नहीं है, स्पेशल ट्रेनों में यात्रियों के लिए कुछ विकल्प बचे हैं।

सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता ने बताया कि कुछ और स्पेशल ट्रेनों की घोषणा हो सकती है। भीड़ नियंत्रण के लिए प्रयागराज व फाफामऊ से वापसी की ट्रेनें भी बराबर संख्या में चलाई जा रही हैं।

विज्ञापन

बंदियों ने हर-हर महादेव का किया उद्घोष
प्रयागराज से आए संगम के जल से शुक्रवार को जिला जेल के 700 बंदियों ने सामूहिक रूप से स्नान किया। स्नान के बाद बंदियों ने हर-हर महादेव के जयकारे भी लगाए। जेल परिसर का वातावरण भक्तिमय हो गया। शासन की ओर से तीन गैलन संगम का जल बंदियों के स्नान के लिए जिला जेल भेजा गया था।

जेल अधिकारियों ने बंदियों के स्नान के लिए परिसर में बनाए गए कुंड में भरे जल में संगम का जल मिला दिया। जेल अधीक्षक आलोक कुमार सिंह ने बताया कि लखनऊ जेल से कारागार मंत्री दारा सिंह ने सुबह स्नान कार्यक्रम का शुभारंभ कराया।

इसके बाद जेल में बंदियों ने स्नान शुरू किया। जेल में कुल 2200 बंदी हैं। इनमें करीब 50 प्रतिशत हिंदू हैं। 700 बंदियों ने संगम के जल से स्नान किया। स्नान के बाद बंदी काफी खुश नजर आए और भगवान भोलेनाथ का जयघोष किया। स्नान के बाद बंदियाें ने पूजा-पाठ भी किया। प्रदेश सरकार ने महाकुंभ को देखते हुए बंदियों के लिए यह व्यवस्था की।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed