फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Magic overturned after colliding with a roadways bus, student died

Moradabad News: रोडवेज बस की टक्कर से मैजिक पलटी, छात्र की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jul 2024 06:10 AM IST
विज्ञापन
Magic overturned after colliding with a roadways bus, student died
कुंदरकी (मुरादाबाद)।
विज्ञापन

मुरादाबाद-आगरा हाईवे पर मंगलवार सुबह 11:30 बजे कुंदरकी थाने के पास रोडवेज की बस की टक्कर से टाटा मैजिक पलट गई। हादसे में मैजिक सवार बरेली जिले के सिरौली नगर के मोहल्ला पांड्यान निवासी पूरन सिंह के बेटे अनुज (13) की मौत हो गई, जबकि पूरन के दादा सहित मैजिक में सवार 12 लोग घायल हो गए।
पूरन सिंह का बेटा अपने दादा होरीलाल के साथ मुरादाबाद जा रहा था। दादा-पोते अन्य सवारियों के साथ बिलारी से मैजिक में सवार हुए थे। कुंदरकी थाने के पास रोडवेज बस ने मैजिक में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही मैजिक पलट गई। घायल अनुज व उसके दादा सहित अन्य घायलों को पुलिस सीएचसी लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने अनुज को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


हादसे में छात्र के दादा होरीलाल, मुरादाबाद के करूला जयंतीपुर निवासी छोटे व उनका बेटा दानिश, रामपुर जिले के सैफनी निवासी राशिद व उनका बेटा राहिल, एएम सिद्दीकी, वाजिद हुसैन, दिलशाद समेत 12 यात्री घायल हो गए। कुछ घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने रोडवेज बस को पीछा कर पकड़ लिया। हालांकि, बस चालक भाग निकला। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। थाना प्रभारी आरके शर्मा का कहना है कि मृतक के परिजनों की तहरीर पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता के पास मुरादाबाद जा रहा था अनुज

हादसे में जान गंवाने वाले कक्षा तीन के छात्र अनुज के पिता पूरन सिंह मुरादाबाद की एक फैक्टरी में काम करते हैं। दादा होरीलाल ने बताया कि वह अनुज को उसके पिता के पास छोड़ने जा रहे थे, लेकिन रास्ते में हादसा हो गया। बस की टक्कर के बाद मैजिक पलटी तो पिछली सीट पर बैठा अनुज मैजिक के नीचे दब गया था और सिर में ज्यादा चोट लगने और अधिक खून बहने से मौत हो गई। अनुज तीन भाइयों में मझला था और उसकी दो बहनें भी हैं। बेटे की मौत की खबर सुनकर मां सरोज का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed