{"_id":"6832225fede859b15e0c2562","slug":"madrasa-board-ismail-becomes-district-topper-in-secondary-examination-moradabad-news-c-15-1-mbd1026-651322-2025-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"मदरसा बोर्ड : सेकेंडरी परीक्षा में इस्माइल बने जिला टाॅपर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मदरसा बोर्ड : सेकेंडरी परीक्षा में इस्माइल बने जिला टाॅपर
विज्ञापन
मुरादाबाद। मदरसा बोर्ड की सेकेंडरी यानी मुंशी-मौलवी की परीक्षा में ग्राम वीरपुरथान स्थित मदरसा इस्लामिया अरबिया तालीमुल कुरान के इस्माइल जिला टॉपर बने। उन्होंने ने 85.16 फीसदी अंक हासिल किए। उनके 600 में से 511 अंक हैं। उनकी सफलता पर मदरसा और गांव में खुशी का माहौल है।
मदरसा बोर्ड परीक्षा में जिले के 57 मदरसों के 2,282 विद्यार्थी शामिल हुए थे। सीनियर सेकेंडरी यानी आलिम के कुल 687 तथा सेकेंडरी के 1,595 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। सेकेंडरी में 981 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा उत्तीर्ण की। इस परीक्षा में 614 परीक्षार्थी फेल हुए। जिला टॉपर इस्माइल मूलरूप से रामपुर जिले की तहसील स्वार के ग्राम पसियापुरवा के रहने वाले हैं। नौ भाई-बहनों में इस्माइल सातवें नंबर के हैं। उनके पिता भूरे का करीब डेढ़ साल पहले निधन हो चुका है।
इस्माइल ने बताया कि फिलहाल 12वीं की परीक्षा में इससे बेहतर प्रदर्शन करना लक्ष्य है। उसके बाद तय करेंगे कि आगे क्या करना है। उन्होंने बताया कि दुनियावी तालीम के साथ वह दीनी तालीम भी हासिल कर रहे हैं। वह हिब्ज कुरआन कर चुके हैं।
विज्ञापन
ग्राम निस्बा स्थित मदरसा शमसुल इस्लाम में अध्ययनरत छात्र मोहम्मद एहतशाम ने 84.66 फीसदी अंक प्राप्त कर जिले में दूसरा और भोजपुर स्थित मदरसा जामिया फारूकिया अजीजुल उलूम में अध्ययनरत छात्र मोहम्मद गालिब ने 84.5 फीसदी अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान हासिल किया। मोहम्मद एहतशाम को 600 में से 507 अंक तथा मोहम्मद गालिब को 600 में से 506 अंक प्राप्त हुए।
सीनियर सेकेंडरी में जिले के 687 विद्यार्थियों में से 571 ने परीक्षा उत्तीर्ण की। भोजपुर स्थित मदरसा जामिया फारूकिया अजीजुल उलूम में अध्ययनरत छात्र मोहम्मद अनस ने कुल 500 में से 432 (कुल 86.4 प्रतिशत) अंक प्राप्त कर जिले में दूसरा तथा मदरसा समशुल इस्लाम निस्वां में अध्ययनरत छात्रा रजिया ने 500 में से 424 (कुल 84.8 प्रतिशत) अंक प्राप्त कर जिले में तृतीय स्थान प्राप्त किया गया। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी दिलीप कुमार ने जिले के सभी उत्तीर्ण विद्यार्थियों को सफलता के लिए बधाई दी।
000
एक ही मदरसे के छात्रों ने दोनों कक्षाओं में लहराया परचम
सीनियर सेकेंडरी की परीक्षा में 95 फीसदी अंक अर्जित कर प्रदेश टॉपर बने फुरकान अली मूंढापांडे क्षेत्र के ग्राम वीरपुर थान स्थित मदरसा इस्लामिया अरबिया तालीमुल कुरान के विद्यार्थी हैं। वहीं सेकेंडरी परीक्षा में जिला टॉप करने वाले इस्माइल भी इसी मदरसे के हैं। उन्होंने 85.16 फीसदी अंक प्राप्त कर यह सफलता अर्जित की है।