{"_id":"64653d47b8efa47879003f34","slug":"madrasa-board-exam-2054-students-left-the-exam-on-the-first-day-moradabad-news-c-15-1-mbd1026-148621-2023-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"मदरसा बोर्ड परीक्षा: पहले दिन 2054 विद्यार्थियों ने छोड़ी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मदरसा बोर्ड परीक्षा: पहले दिन 2054 विद्यार्थियों ने छोड़ी परीक्षा
विज्ञापन
मुरादाबाद। जिले में मदरसा बोर्ड की परीक्षा शुरू हो गई। बुधवार पहले दिन दो पॉलियों में हुई इस परीक्षा में 2054 विद्यार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।
कड़ी सुरक्षा के बीच जिले के सभी 11 केंद्रों पर यह परीक्षा शुरू की गई। शहर के बुधबाजार स्थित एसएस इंटर कॉलेज स्थित परीक्षा केंद्र पर पहली पाली में सेकेंडरी के 371 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 241 परीक्षा में सम्मलित हुए। जबकि 130 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। सीनियर सेकेंडरी में इस परीक्षा केंद्र पर 138 परीक्षार्थियों में से 32 परीक्षार्थियों ने परीक्षा नहीं दी।
द्वितीय पाली में कामिल की परीक्षा में इस केंद्र पर 206 परीक्षार्थियों में से 172 और फाजिल की परीक्षा में 69 परीक्षार्थियों में से कुल 60 परीक्षार्थियों ने ही परीक्षा दी।
जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी अंजना सिरोही ने बताया कि जिले के सभी 11 केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में कड़ी सुरक्षा के बीच हुई। उन्होंने बताया कि परीक्षा के पहले दिन सेकेंडरी की परीक्षा में पंजीकृत 3743 परीक्षार्थियों में से 2152, सीनियर सेकेंडरी के पंजीकृत 1128 परीक्षार्थियों में से 808, कमिल की परीक्षा में पंजीकृत 1018 परीक्षार्थियों में से 900 तथा फाजिल की परीक्षा में पंजीकृत 307 परीक्षार्थियों में से 282 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी।
विज्ञापन
--