{"_id":"6ad534de308f76bac70a0224","slug":"maa-vaishno-devi-palki-procession-taken-out-in-thakurdwara-moradabad-news-c-15-1-mbd1060-1019662-2026-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: ठाकुरद्वारा में निकली मां वैष्णो देवी पालकी शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: ठाकुरद्वारा में निकली मां वैष्णो देवी पालकी शोभायात्रा
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। नगर में रविवार की शाम माता वैष्णो देवी पालकी शोभायात्रा धूमधाम के साथ निकाली गई। नवरात्र की अष्टमी पर यह वार्षिक आयोजन श्रद्धाभाव के साथ पूरा किया गया।
यह यात्रा नगर के बाजार गंज स्थित बालाजी के दरबार से महंत मनीषा शर्मा के नेतृत्व में शुरू हुई। इससे पूर्व यज्ञ और भंडारे का आयोजन किया गया। शोभायात्रा का शुभारंभ लघु उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष गौरव चौहान ने माता के जयकारों के बीच पूजा अर्चना से किया।
शोभायात्रा में शामिल महिलाओं के सिर पर पवित्र जल के कलश थे। सबसे आगे माता वैष्णो देवी की मूर्ति-पालकी थी, जिसे श्रद्धालु अपने कंधों पर उठाए थे। साथ ही शिव-पार्वती की शादी, राधा-कृष्ण नृत्य, श्रीराम दरबार, महाकाल, अंजनी माता के साथ हनुमान जी, गोपियों संग कृष्ण, काली माता की झांकी आकर्षण का केंद्र बनी रहीं।
विज्ञापन
यह शोभायात्रा बाजार गंज, बुध बाजार, कोतवाली, बड़ा बाजार, पीपलटोला आदि मार्गों से निकाली गई। इस दौरान व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजीव सिंघल, संजीव चौहान, पुलकित अग्रवाल, मुकेश विकट, शोभित अग्रवाल आदि मौजूद रहे। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस भी मुस्तैद रही।
00
भव्य कलश यात्रा की रही धूम, फूल बरसाकर किया स्वागत
ठाकुरद्वारा से गांव नंगलिया के चामुंडा माता मंदिर तक निकली यात्रा
संवाद न्यूज एजेंसी
ठाकुरद्वारा। तहसील परिसर स्थित मंदिर परिसर से गांव नंगलिया के चामुंडा माता मंदिर तक रविवार को भव्य कलश यात्रा की धूम रही। जगह-जगह पुष्प वर्षा से यात्रा का स्वागत किया गया।
यात्रा में शामिल 51 महिलाएं पीले और लाल रंग के परिधान में थीं। सभी के सिर पर पवित्र जल के कलश थे। ढोल-नगाड़ों की थाप पर तमाम श्रद्धालु थिरकते हुए साथ चल रहे थे। यात्रा में मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों की झांकियां भी शामिल थीं।
नंगलिया नारायण स्थित चामुंडा माता मंदिर पर यात्रा पहुंचते ही मंदिर समिति और ग्रामीणों की ओर से पुष्प वर्षा की गई। इसके बाद सभी कलश मंदिर परिसर में स्थापित किए गए। महागौरी व माता चामुंडा की महाआरती हुई। बाद में प्रसाद वितरण और भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विशाल चौधरी, अनिरुद्ध चौधरी, ऋषभ चौधरी, भूपेंद्र चौधरी, प्रियांशु चौधरी, महेंद्र सिंह आदि सक्रिय रहे।
00
कृष्ण की भक्ति का कमाल, गोवर्धन डाकू बना भक्तमाल
- रासलीला में मंचन के माध्यम से दिखाई गई भक्ति की शक्ति
संवाद न्यूज एजेंसी
ठाकुरद्वारा। नगर में चल रही श्रीकृष्ण रासलीला में रविवार के मंचन के दौरान गोवर्धन डाकू के कृष्ण की कृपा से भक्तमाल बनने की कथा दिखाई गई।
मथुरा-वृंदावन के कलाकारों ने बताया कि किस प्रकार गोवर्धन डाकू लूटने के लिए गोवर्धनधारी (कृष्ण) के पास पहुंचता है लेकिन उनको देखकर तथा उनकी बातें सुनकर बाद में भक्तमाल बन जाता है। इसके बाद वह सारे गलत काम छोड़कर आजीवन श्रीकृष्ण की भक्ति में लीन रहता है। इस प्रसंग के माध्यम से रासलीला की प्रस्तुति कर रहे कलाकारों ने लोगों को भक्ति की शक्ति का महत्व समझाया।
कलाकारों की आकर्षक प्रस्तुति पंडाल में मौजूद दर्शकों को पूरे समय बांधे रही। कथा और प्रसंगों के बीच रह-रह कर जय श्रीकृष्ण के बोल भी गूंजते रहे। धार्मिक जयकारों से माहौल और ज्यादा भक्तिमय बना रहा।
00
अष्टमी पूजन से कुछ ने खोला उपवास, कई को नवमी का इंतजार
- मंदिरों में कतार में लगकर श्रद्धालुओं ने किया पूजन, घरों में भी हुई उपासना
संवाद न्यूज एजेंसी
ठाकुरद्वारा। नवरात्र पूजन के क्रम में रविवार को हर घर में अष्टमी पूजन हुआ। कुछ ने अष्टमी पूजन के साथ उपवास खोल लिया, जबकि कई घरों में नवमी पूजन के बाद व्रत पूर्ण किए जाएंगे। अष्टमी पूजन के चलते मंदिरों में रोज से ज्यादा भीड़ रही। कतार में लगकर लोगों ने दर्शन और पूजन किया।
अष्टमी पूजन के साथ व्रत पूरे करने वाले घरों में नन्ही देवियों के रूप में बच्चियों को भोजन कराया गया। पूरे नौ दिन के पूजन के लिए कई घरों में माता का विशेष दरबार सजाया गया है। शाम को अधिकांश मंदिरों में महिलाओं ने कीर्तन भी किया। साथ ही तमाम घरों में सोमवार को नवमी पूजन के साथ व्रत खोलने की तैयारियां की जा रही हैं।