फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Maa Tujhe Pranam: Honor bravery policemen Moradabad, faces blossomed pride and applause rang enthusiasm

मां तुझे प्रणाम: मुरादाबाद में पुलिसकर्मियों के शौर्य को सम्मान, गर्व से खिले चेहरे तो उत्साह में बजी तालियां

Sat, 12 Aug 2023 06:04 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 12 Aug 2023 06:04 PM IST
सार

अमर उजाला के अभिनव अभियान मां तुझे प्रणाम के तहत मुरादाबाद मंडल के पुलिस सेवा में उत्कृष्ट कार्य करने वाले जांबाजों को सम्मानित किया गया। इसके अलावा मंडलायुक्त और एसएसपी ने एनसीसी कैडेटों का उत्साह बढ़ाया। 

विज्ञापन
Maa Tujhe Pranam: Honor bravery policemen Moradabad, faces blossomed pride and applause rang enthusiasm
मुरादाबाद में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया गया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमर उजाला के मां तुझे प्रणाम कार्यक्रम के तहत मुरादाबाद में पुलिसकर्मियों के शौर्य का सम्मान किया गया। मंडल आयुक्त अंजनेय कुमार सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने अमर शहीदों के सम्मान में देश भक्ति गीत प्रस्तुत किए।

विज्ञापन

Maa Tujhe Pranam: Honor bravery policemen Moradabad, faces blossomed pride and applause rang enthusiasm
मुरादाबाद में पुलिसकर्मियों के शौर्य का सम्मान किया गया - फोटो : अमर उजाला


मुरादाबाद मंडल के पुलिसकर्मी जिन्होंने अपनी सेवा से खाकी वर्दी की साख बढ़ाई है। किसी ने रेल की पटरियों पर जीवन खत्म करने जा रहे व्यक्ति की जान बचाई है, तो किसी ने मां-बाप की क्रूरता के कारण झाड़ियों में फेंकी गई छह माह की मासूम को नई जिंदगी दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Maa Tujhe Pranam: Honor bravery policemen Moradabad, faces blossomed pride and applause rang enthusiasm
मुरादाबाद में पुलिसकर्मियों के शौर्य का सम्मान किया गया - फोटो : अमर उजाला


शौर्य सम्मान कार्यक्रम में कमिश्नर आंजनेय कुमार सिंह ने उत्कृष्ट सेवा के लिए बधाई दी। कार्यक्रम का आयोजन पंचायत भवन सभागार में किया गया। शहर के विभिन्न सामाजिक संगठनों के लोग, स्कूली बच्चे व एनसीसी कैडेट्स इस कार्यक्रम का हिस्सा बने।

विज्ञापन

Maa Tujhe Pranam: Honor bravery policemen Moradabad, faces blossomed pride and applause rang enthusiasm
मुरादाबाद में पुलिसकर्मियों के शौर्य का सम्मान किया गया - फोटो : अमर उजाला


आयोजन में पुलिसकर्मियों ने बताया कि उन्होंने किस प्रकार जटिलताओं का सामना करते हुए अपने कर्तव्य का पालन किया। कमिश्नर व एसएसपी ने एनसीसी कैडेट्स व स्कूली छात्र-छात्राओं का मार्गदर्शन किया। बड़ी संख्या में लोग कार्यक्रम के दौरान मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed