फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   lucknow-sharanpur express going to sharnpur only today

आज सहारनपुर तक जाएगी लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस

Mon, 24 Apr 2017 01:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Mon, 24 Apr 2017 01:45 AM IST
विज्ञापन
lucknow-sharanpur express going to sharnpur only today
Demo Pic - फोटो : google
उत्तर रेलवे के सहारनपुर-अंबाला सेक्शन पर पिलखनी-सरसावा और अंबाला-दुखरी के बीच पुल निर्माण के चलते रेलवे मंगलवार को सात घंटे का मेगा ब्लाक लेगा। ब्लाक के दौरान ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस आज (सोमवार) सहारनपुर तक ही जाएंगी।
विज्ञापन


जबकि मंगलवार को अकाल तख्त एक्सप्रेस बदले मार्ग से चलेगी। वहीं मंडल की तीन ट्रेनें निरस्त रहेगी। छह ट्रेनें आंशिक रूप से निरस्त रहेगी। सहारनपुर-अंबाला सेक्शन पर पिलखनी-सरसावा के बीच मुख्य पुल को आरसीसी बाक्स बदलने और अंबाला-दुखेरी के बीच नया पुल का काम होना है।
विज्ञापन


इसके लिए मंगलवार को सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक सात घंटे का ब्लाक लिया जाएगा। इसका असर मंडल से गुजरने वाली दस ट्रेनों पर पड़ेगा। इसके चलते सोमवार को लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस चंडीगढ़ की बजाए सहारनपुर तक ही जाएगी। वहीं से ये ट्रेन वापस लखनऊ लौट जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि मंगलवार को अकाल तख्त एक्सप्रेस अंबाला पानीपत दिल्ली गाजियाबाद के रास्ते मुरादाबाद पहुंचेगी। वहीं तीन ट्रेनें निरस्त रहेगी और छह ट्रेनें सहारनपुर और अंबाला तक ही जाएंगी।

ये ट्रेनें रहेंगी निरस्त -

सहारनपुर अंबाला पैसेंजर (64502) - उना हिमाचल-हरिद्वार जन शताब्दी एक्सप्रेस (12064/63) ये रहेंगी आंशिक रूप से निरस्त - लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस (15011/12) - अमृतसर-हरिद्वार जनशताब्दी एक्सप्रेस (12054/53) - श्रीगंगानगर-हरिद्वार-ऋषिकेश इंटरसिटी एक्सप्रेस (14712/11)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed