फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   LS vote percentage reviewed, three thousand votes increased

Moradabad News: लोकसभा मत प्रतिशत की हुई समीक्षा, तीन हजार मत बढ़े

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 21 Apr 2024 05:31 AM IST
विज्ञापन
LS vote percentage reviewed, three thousand votes increased
मुरादाबाद।
विज्ञापन

जिला प्रशासन द्वारा लोकसभा चुनाव के मतों के प्रतिशत की समीक्षा के दौरान तीन हजार मत अधिक पाए गए हैं। जिला प्रशासन का मानना है कि लोकसभा क्षेत्र के 62.18 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मतों का प्रयोग किया। सबसे अधिक मतदान ठाकुरद्वारा के मतदाताओं ने किया लेकिन मुरादाबाद नगर के मतदाता मतदान में पिछड़ गए।

मुरादाबाद लोकसभा क्षेत्र में कुल 20 लाख 59 हजार 578 मतदाता हैं। शुक्रवार को मतदान के बाद अधिकारियों ने बताया कि करीब 62.05 प्रतिशत मत पड़े हैं लेकिन शनिवार को इस मामले में जिला उप निर्वाचन अधिकारी गुलाब चंद्र के नेतृत्व में सेक्टर मजिस्ट्रेटों के साथ समीक्षा की गई। समीक्षा के बाद एडीएम प्रशासन ने स्पष्ट किया कि लोकसभा क्षेत्र में 12 लाख 80 हजार 706 मतदाताओं ने अपने मतों का प्रयाेग किया है। मतों का प्रतिशत 62.18 प्रतिशत रहा। बढ़ापुर में 62.95 प्रतिशत, कांठ में 66.65 प्रतिशत , ठाकुरद्वारा में 68.75 प्रतिशत, मुरादाबाद ग्रामीण में 59.38 प्रतिशत और मुरादाबाद शहर में 55.83 प्रतिशत मतदान हुआ है। सबसे अधिक ठाकुरद्वारा विधानसभा में 259805 और मुरादाबाद नगर में 300415 लोगों ने अपने मतों का प्रयोग किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed