फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Low registration in the discussion on examination program has raised concerns

Moradabad News: परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में कम पंजीकरण ने बढ़ाई चिंता

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 30 Dec 2024 02:26 AM IST
विज्ञापन
Low registration in the discussion on examination program has raised concerns
मुरादाबाद। बोर्ड परीक्षाओं में अब मुश्किल से डेढ़ महीने का समय शेष रह गया है। विद्यार्थी सफल होने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। उन्हें परीक्षा का तनाव न हो, इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का परीक्षा में चर्चा कार्यक्रम प्रस्तावित है। इसमें शामिल होने के लिए मुरादाबाद मंडल को करीब पांच लाख विद्यार्थियों का लक्ष्य दिया गया है। इसके सापेक्ष अभी तक सिर्फ एक हजार आवेदन ही हो सके हैं। जेडी का कहना है कि सभी डीआईओएस को पत्र भेजकर आवेदन बढ़ाने के निर्देश दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन

जनवरी में छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संवाद सत्र परीक्षा पे चर्चा होना है। इसके लिए पंजीकरण प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। आवेदन करने की अंतिम तारीख 14 जनवरी है। इस कार्यक्रम में न केवल छात्र बल्कि उनके शिक्षक और अभिभावक भी भाग ले सकते हैं। पंजीकरण की आधिकारिक वेबसाइट innovateindia1.mygov.in. पर जाकर प्रक्रिया में प्रतिभाग कर सकते हैं। संयुक्त शिक्षा निदेशक (जेडी) द्वादश मंडल मनोज कुमार द्विवेदी ने बताया कि हर साल की तरह इस बार भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से सीधा संवाद करेंगे और उन्हें परीक्षा के तनाव से निपटने के लिए उपयोगी सुझाव देंगे।
विज्ञापन


इनसेट...
जिला पंजीकृत विद्यार्थी निर्धारित लक्ष्य
मुरादाबाद 156431
125440
अमरोहा 102131
81898

बिजनौर 171177
137265

रामपुर 94747
75976

संभल 102065
81845

%%%%%%%%%%%
विद्यार्थी स्वयं अपने स्तर से आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा शिक्षक अपना पंजीकरण करने के बाद उसमें अपनी क्लास के बच्चों को जोड़ सकते हैं। आवेदन बढ़ाने के लिए निर्देश दिए गए हैं, ताकि शिक्षक स्वयं आवेदन करवाएं। पंजीकरण के दौरान पांच सवालों के जवाब देने के बाद प्रक्रिया पूर्ण हो जाएगी। उसी के आधार पर विद्यार्थियों का चयन सवाल पूछने के लिए भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मनोज कुमार द्विवेदी, संयुक्त शिक्षा निदेशक द्वादश मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed