फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Lover refused to marry After become a constable accused made his girlfriend drink acid in moradabad

UP: सिपाही बना तो शादी से मुकरा प्रेमी... फिर प्रेमिका के साथ किया ये घिनौना काम; जानें पूरा मामला

Sat, 09 Nov 2024 01:57 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 09 Nov 2024 01:57 PM IST
सार

रामपुर की एक युवती ने यूपी पुलिस में तैनात सिपाही पर गंभीर आरोप लगाए हैं। युवती का आरोप है कि शादी का झांसा देकर वो उसके साथ संबंध बनाता रहा। फिर सिपाही बना तो शादी से मुकर गया।

विज्ञापन
Lover refused to marry After become a constable accused made his girlfriend drink acid in moradabad
Lover refused to marry - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले में शादी का झांसा देकर एक युवक ने बीए की छात्रा का चार साल तक यौन शोषण किया। पीएसी में सिपाही के पद पर भर्ती होने बाद शादी से इनकार कर दिया। युवती का आरोप है कि सिपाही बनने के बाद दबाव बनाकर उसका यौन शोषण करता रहा।
विज्ञापन


दो बार युवती का गर्भपात भी कराया। युवती ने शादी की बात कही तो आरोपी युवक ने पीड़िता को तेजाब पीने के लिए दे दिया। युवती ने तेजाब पी लिया, जिससे उसकी हालत बेहद खराब हो गई। पीड़िता का दिल्ली एम्स में उपचार चल रहा है। 
विज्ञापन


वहीं, पीड़िता की मां ने आरोपी सिपाही के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। केमरी पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। शादी का झांसा देकर छात्रा का चार साल तक लगातार यौन शोषण करने व शादी के लिए समझाने पर तेजाब पिलाने का मामला केमरी थाना क्षेत्र के एक गांव का है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव निवासी एक महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि चार अक्तूबर की रात करीब दस बजे उसकी बीए द्वितीय वर्ष में पढ़ रही बेटी ने अचानक तेजाब पी लिया। बिलासपुर और रूद्रपुर में उपचार के दौरान उसके स्वास्थ्य में सुधार न होने पर गंभीर अवस्था में दिल्ली एम्स में भर्ती कराया था। 
Trending Videos

दबाव बनाकर करता रहा यौन शोषण
स्वास्थ्य में सुधार होने के बाद उसने अपनी बेटी से तेजाब पीने का कारण पूछा। इस पर उसने बताया कि गांव का युवक पिछले चार साल से मुझसे प्रेम करता है। इस दौरान वर्ष 2021 में पीएसी में नौकरी लगने पर भी युवक पीड़िता को शादी का झांसा देता रहा। पुलिस की नौकरी का दबाव बनाकर पीड़िता का यौन शोषण करता रहा। 
 

पुलिस की नौकरी लगने के बाद पीड़िता द्वारा शादी की बात करने पर आरोपी कुछ पैसे एकत्र करने हवाला देता हुए शादी का झांसा देता रहा और युवती का यौन शोषण करता रहा। दो बार गर्भवती होने पर आरोपी ने युवती को दवा खिलाकर उसका गर्भपात करा दिया। 

आरोप है कि चार अक्तूबर को आरोपी छुट्टी लेकर अपने घर आया और रात आठ बजे युवती को अपने पास बुलाकर अपनी शादी का रिश्ता दो दिन बाद दूसरी जगह होने का हवाला देते हुए उससे शादी से इनकार कर दिया। 

 

इसके बाद आरोपी ने युवती को तेजाब पीने को दे दिया। आवेश में आकर उसकी बेटी ने तेजाब पी लिया। पीड़िता द्वारा शादी का झांसा देकर यौन उत्पीड़न किए जाने की जानकारी दिए जाने पर उसकी मां ने केमरी पुलिस को तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं थानाध्यक्ष हिमांशु चौहान ने बताया कि तहरीर प्राप्त होने पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed