फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   lover murdered girl

मेले में हुआ था प्रेम, शादी पर अड़ी युवती तो काट डाला गला

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2020 01:42 AM IST
विज्ञापन
lover murdered girl
मुरादाबाद। कटघर थानाक्षेत्र में रामगंगा नदी किनारे एक युवती की हत्या उसके प्रेमी ने की थी। आरोपी ने प्रेमिका को मिलने के बहाने मुरादाबाद बुलाया और अपने साथी की मदद से युवती का गला काट दिया। पुलिस का दावा है कि हत्या रोपी प्रेमी और उसके एक साथी को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। बताया कि वह मेले में मिली थी और दोनों के बीच प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। बाद में वह शादी करने पर आमादा हो गई तो उसकी हत्या करनी पड़ी।
विज्ञापन

लॉक डाउन के दौरान 28 मार्च को रामगंगा नदी के किनारे लोगों ने एक युवती की लाश पड़ी देखी थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला रेतकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई थी। पुलिस लॉक डाउन ड्यूटी में व्यस्त थी। जिस कारण पुलिस न तो मृतका की पहचान करा पा रही थी और न ही हत्यारों को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा था। इसी बीच उधम सिंह नगर उत्तराखंड के जनपद के कुंडा थानाक्षेत्र स्थित गंगापुर निवासी रामभरोसे अपने साथ राधे सिंह उर्फ रिंकू निवासी चकदूली पीपली नायक जनपद उधम सिंह नगर एवं कुंडा थाना का कांस्टेबल जमशेद अली कटघर थाने पहुंचे। राम भरोसे ने युवती का फोटो और हुलिया व कपड़े देखकर उसकी पहचान अपनी बेटी शिखा के रूप में की। इसके बाद पुलिस ने युवती के मोबाइल नंबर की कॉल डिटेल निकलवाई। जिसमें अंतिम कॉल उसके प्रेमी निवासी बिलारी की निकली। पुलिस ने आरोपी प्रेमी को हिरासत में ले लिया। उसका एक साथी भी पुलिस ने पकड़ा है। आरोपी ने पूछताछ में युवती की हत्या करने की बात कबूल कर ली है। उसने बताया कि वह शादीशुदा है और युवती पर उस शादी के लिए दबाव बना रही थी। उसने बहाने से युवती को मुरादाबाद बुलाया और उसकी गला रेतकर हत्या कर दी। इसके बाद उसकी लाश रामगंगा नदी किनारे फेंक दी और मौके से फरार हो गया था। पुलिस अधीक्षक नगर अमित आनंद ने बताया कि मृतका की पहचान हो गई है। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

मेले में हुई थी मुलाकात
मुरादाबाद। आरोपी ने पुलिस पूछताछ में कबूला है कि युवती रामपुर के सैफनी में लगने वाले मेले में आई थी। यहां उसकी रिश्तेदारी है। मेले में ही दोनों की मुलाकात हुई थी और एक दूसरे के मोबाइल नंबर ले लिए थे। मेला खत्म होने के बाद दोनों अपने अपने घर चले गए थे, लेकिन फोन पर दोनों के बीच बातचीत का सिलसिला जारी रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
व्रत का सामान लेने का बहाना बनाकर घर से निकली
मुरादाबाद। युवती के पिता राम भरोसे ने पुलिस को बताया कि 25 मार्च को सुबह करीब आठ बजे उसकी बेटी शिखा घर से व्रत का सामान लेने के लिए निकली थी। इसके बाद वह वापस नहीं लौटी। उसका मोबाइल नंबर भी स्विच ऑफ जा रहा था। इस मामले की शिकायत उन्होंने कुंडा थाने में की गई थीए लेकिन युवती का कहीं पता नहीं चल पा रहा था।

..
अमर उजाला में छिपी खबर से हुई पहचान
मुरादाबाद। 29 मार्च के अंक में अमर उजाला ने युवती की गला रेतकर हत्या की खबर प्रमुखता से प्रकाशित की थी। युवती के पिता ने बताया कि अखबार में छपी खबर पढ़ने के बाद वह कटघर थाने पहुंचा और उसने कपड़े व फोटो और हुलिया देखकर मृतका की पहचान अपने बेटी शिखा के रूप में की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed