फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   lover hit girl scooty and police arrested him in Moradabad

सिरफिरा आशिक: पहले की छेड़छाड़ फिर बाइक से मारी टक्कर... दिल नहीं भरा तो थप्पड़ भी मारे; हुआ गिरफ्तार

Mon, 01 May 2023 11:10 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: अनुज कुमार Updated Mon, 01 May 2023 11:10 PM IST
सार

मुरादाबाद में एक सिरफिरे आशिक ने युवती की स्कूटी को टक्कर मार दी। इसके बाद पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
lover hit girl scooty and police arrested him in Moradabad
सांकेतिक फोटो - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में शोहदे ने युवती के साथ छेड़छाड़ की। पीड़ित ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने बाइक से उसकी स्कूटी में टक्कर मार दी। जिससे स्कूटी गिर गई। पीड़ित की पिटाई भी की। लोगों के जुटने पर आरोपी मौके से भाग गया। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


घटना 30 अप्रैल सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे की है। युवती ने पुलिस को बताया कि वह अपनी मौसेरी बहन के साथ स्कूटी से बाजार से सब्जी खरीदने जा रही थी। इसी दौरान पीछे से काजीपुरा निवासी शिवम बाइक से आ गया। उसने युवती से छेड़खानी शुरू कर दी। पीड़िता ने विरोध किया तो आरोपी भड़क गया। उसने अपनी बाइक से उसकी स्कूटी में टक्कर मार दी। जिससे स्कूटी गिर गई। हादसे में युवती और उसकी मौसेरी बहन घायल हो गई। इसके बाद आरोपी ने युवती के कई थप्पड़ मारे। युवती के शोर मचाने पर मौके पर लोग जुट गए। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गया।
विज्ञापन


युवती ने पुलिस को बताया कि आरोपी उसे लंबे समय से परेशान कर रहा है। उसने घर से निकला मुश्किल कर दिया है। वह कहीं जाती है तो पीछे से आ जाता है और परेशान करता है। सिविल लाइंस थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। सोमवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed