{"_id":"614e02a88ebc3ea78043aa76","slug":"lover-came-to-meet-girlfriend-caught-by-relatives-handed-over-to-dial-112-police-got-married-on-insistence-of-girl","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामपुर: प्रेमिका से मिलने आए प्रेमी को परिजनों ने पकड़ा, डायल-112 पुलिस को सौंपा, युवती की जिद्द पर कराया निकाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामपुर: प्रेमिका से मिलने आए प्रेमी को परिजनों ने पकड़ा, डायल-112 पुलिस को सौंपा, युवती की जिद्द पर कराया निकाह
Sat, 25 Sep 2021 03:44 PM IST
सुशील कुमार कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहबाद (रामपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहबाद (रामपुर)
Published by: सुशील कुमार कुमार
Updated Sat, 25 Sep 2021 03:44 PM IST
सार
कोतवाली पहुंचकर दोनों पक्षों के बीच जमकर हंगामा हुआ। इस हंगामे के बीच सलाह मश्विरा करने के बाद बात निकाह पर आकर रुक गई।
विज्ञापन
निकाह की प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रामपुर जिले के शाहबाद में प्रेमिका से मिलने आए प्रेमी को युवती के परिजनों ने पकड़ लिया। प्रेमिका के परिजनों ने सुबह होने पर डायल-112 पुलिस को बुलाकर सौंप दिया। इसके बाद यह मामला कोतवाली आ पहुंचा।
विज्ञापन
सलाह मश्विरा के बाद प्रेमिका के परिजनों ने कोतवाली में पुलिस से निकाह कराने के लिए कहने लगे। कोतवाली में निकाह की तैयारी होने की सुगबुगाहट होने और कुछ सभ्रांत लोगों के बीच में पड़ने पर पुलिस ने उन्हें घर भेज दिया। परिजनों ने घर जाकर प्रेमी जोड़े का निकाह करा दिया।
विज्ञापन
दूसरे मोहल्ले की युवती से चल रहा था प्रेम प्रसंग
नगर के एक मोहल्ले निवासी युवक का प्रेम प्रसंग दूसरे मोहल्ले की युवती से चल रहा था। प्रेमी गुरुवार की मध्यरात्रि को प्रेमिका के घर में घुस गया। इस दौरान प्रेमी को प्रेमिका के परिजनों ने पकड़ लिया। हंगामा होने के बाद शुक्रवार तड़के सुबह डायल-112 पुलिस को सूचना देकर उनके हवाले कर दिया।
विज्ञापन
निकाह पर अड़ गई युवती
उधर, प्रेमिका अपने प्रेमी से शादी करने की जिद पर अड़ गई। प्रेमिका की जिद और बहस को देखकर बाद में उसके परिजन कोतवाली पहुंच गए। कोतवाली पहुंचकर दोनों पक्षों के बीच जमकर हंगामा हुआ। इस हंगामे के बीच सलाह मश्विरा करने के बाद बात निकाह पर आकर रुक गई।
पुलिस ने दोनों पक्षों को घर भेज दिया
कोतवाली में निकाह कराने की सुगबुगाहट और कुछ सभ्रांत लोगों के बीच में पड़ने की वजह से पुलिस ने दोनों पक्षों को घर भेज दिया। जहां प्रेमी जोड़े का निकाह करा दिया गया। कोतवाल शिवचरन सिंह ने बताया कि मामला सुबह आया था। समझौते के बाद दोनों पक्षों के कोतवाली से चले गए थे।