फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Lover betrays woman in Moradabad widow ends her life by consuming poison

निकाह का वादा, धोखा और मौत: प्रेमी के मुकरने पर विधवा ने खाया जहर, हर बार शादी की बात पर बनाता था एक ही बहाना

Thu, 24 Sep 2026 11:05 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, अगवानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, अगवानपुर Published by: विकास कुमार Updated Thu, 24 Sep 2026 11:05 PM IST
सार

महिला के दो बेटे, एक बेटी है। महिला के पति की मौत हो चुकी। दो साल से महिला अकेली रह रही थी। उसमे प्रधानमंत्री आवास योजना से मकान बनाया था। इस मकान में कस्बे के एक युवक का आना जाना था। इस दौरान युवक में महिला को शादी का झांसा देकर प्रेम जाल में फंसा लिया।

विज्ञापन
Lover betrays woman in Moradabad widow ends her life by consuming poison
महिला ने जहर खाकर दी जान - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

यूपी के मुरादाबाद स्थित सिविल लाइंस थानाक्षेत्र के अगवानपुर में गुरुवार को एक विधवा महिला ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। महिला का कस्बे के युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों का गुरुवार को निकाह होना था। लेकिन प्रेमी ने दोखा दे दिया। जिसके बाद महिला ने जहर खा लिया। महिला की मौत की चर्चा नगर में आग की तरह फेल गई।

विज्ञापन

महिला तीन बच्चों की मां
अगवानपुर के एक मोहल्ला निवासी महिला विधवा है। उसके दो बेटे, एक बेटी है। महिला के पति की मौत हो चुकी। दो साल से महिला अकेली रह रही थी। उसमे प्रधानमंत्री आवास योजना से मकान बनाया था। इस मकान में कस्बे के एक युवक का आना जाना था। इस दौरान युवक में महिला को शादी का झांसा देकर प्रेम जाल में फंसा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक साल से प्यार चढ़ा परवान
एक साल से दोनों की प्रेम कहनी परवाना चढ़ रही थी। महिला शादी को कहती तो युवक कुछ दिन रुकने की बात कहकर टाल देता था। लेकिन कुछ दिन पहले युवक ने उसको आश्वासन दिया कि वह महिला के पिता सऊदी जाने के बाद निकाह कर लेगा। महिला के पिता सऊदी चले गए। महिला ने उससे निकाह करने को कहा तो युवक ने गुरुवार को करने का भरोसा दिया। महिला निकाह की तैयारी में जुट गई। लेकिन दोपहर को युवक ने निकाह से इनकार कर दिया। 

विज्ञापन

'आज न किया निकाह तो दे दूंगी जान'
महिला ने फोन किया और बोली अगर आज निकाह नहीं हुआ तो जान दे दूंगी। शाम चार बजे महिला ने जहरीला पदार्थ खा लिया। इससे महिला की हालत बिगड़ गई। परिजन महिला को लेकर जिला कांठ रोड़ के अस्पताल में पहुंचे। जहां महिला की हालत नाजुक देख उसको रेफर कर दिया। परिजन जिला अस्पताल में लेकर गए तो वहां से भी रेफर कर दिया। इसके बाद कांठ रोड़ के एक अस्पताल में जाते समय महिला ने दम तोड़ दिया। 

परिवार में मचा कोहराम
इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया। मां रो-रोकर बुरा हाल था। मां रोते हुए उस युवक का नाम ले रहीं थी। उसको मौत के लिए जिम्मेदार ठहरा रहीं थी। पुलिस का कहना है कि घटना की सूचना नहीं है। यदि कोई शिकायत मिलेगी तो जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed