फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   lover beaten by girlfriend family he was catch with girl at house in night married in morning rampur

पिटाई से परिणय तक: यूपी के रामपुर में प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी की रातभर धुनाई, दूसरे दिन डाली गई वरमाला

Sun, 22 Nov 2020 10:48 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 22 Nov 2020 10:48 AM IST
विज्ञापन
lover beaten by girlfriend family he was catch with girl at house in night married in morning rampur
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले में सिनमा की तर्ज पर 'पिटाई से परिणय' तक का अनोखा मामला सामने आया है। अजीमनगर थाना इलाके में आधी रात को प्रेमिका से मिलने पहुंचे एक प्रेमी को युवती के परिजनों ने पकड़ लिया और उसकी रातभर धुनाई की। दिन निकलते ही आरोपी युवक को पुलिस के हवाले कर दिया, लेकिन गांव वालों का दिल पसीजा और उन्होंने मध्यस्थता करते हुए प्रेमी प्रेमिका की शादी करा दी। 
विज्ञापन


मामला अजीमनगर थाना क्षेत्र के एक गांव का है। रामपुर जिले के स्वार क्षेत्र के रहने वाले युवक का अजीमनगर थाना इलाके के एक गांव में रहने वाली युवती के साथ प्रेम संबंध था।  प्रेमी अक्सर अपनी प्रेमिका से मिलने आया करता था। गुरुवार की देर रात प्रेमी रात करीब 12 बजे प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंच गया। प्रेमिका के परिजनों को कुछ आहट हुई तो वे सतर्क हो गए। इससे पहले प्रेमी कुछ समझ पाता परिजनों ने उसे कमरे में ही पकड़ लिया। 
विज्ञापन

शोर-शराबा होने पर तमाम आसपास के लोग आ गए और प्रेमी की धुनाई शुरू हो गई। युवक को कमरे में बंद करने के बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और आरोपी युवक को थाने ले आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सम्मानित जनों ने कराई सुलह
मुकदमेबाजी के डर से गांव के सम्मानित लोगों ने समझौता कराने का प्रयास शुरू कर दिया। करीब पांच घंटे की मशक्कत के बाद दोनों के परिवार शादी के लिए सहमत हो गए।आननफानन में पंडित को बुलाया गया और शादी की तैयारी शुरू हुई। शाम को प्रेमी जोड़े ने एक दूसरे के गले में वरमाला डाल अपना जीवनसाथी चुन लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed