फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   love on mobile, married in tempel and divorce in police station

मोबाइल पर प्यार, मंदिर में शादी, थाने में तलाक की नौबत

Mon, 30 Nov 2015 07:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला मुरादाबाद Updated Mon, 30 Nov 2015 07:02 PM IST
विज्ञापन
love on mobile, married in tempel and divorce in police station
जिस प्रेमी के लिए घर की दहलीज लांघ दी। अपनों का साथ छोड़ दिया। शादी में धर्म आड़े आया तो युवती ने धर्म परिवर्तन में भी कोई गुरेज नहीं किया। चार साल पहले मंदिर में सात फेरे लेकर जीवन भर साथ देने की कसमें खाने वाला प्रेमी ही अब सबसे बड़ा दुश्मन बन गया। पति अब उस पर दबाव बना रहा है कि वह देह व्यापार करे।
विज्ञापन



युवती विरोध किया तो आरोपी पति ने उसके साथ मारपीट की। दो साल की फूल बेटी को भी दरिंदे ने बेल्टों से पीटा। रविवार को युवती मोहल्ले की अन्य महिलाओं के साथ महिला थाने पहुंची और उसने आरोपी पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित युवती बिजनौर के चांदपुर की रहने वाली है। वह मुस्लिम परिवार से ताल्लुक रखती है।
विज्ञापन



चार साल पहले युवती के मोबाइल पर धोखे से नागफनी निवासी दीपक ने मोबाइल पर कॉल चली गई थी। इसके बाद दोनों के बीच बातों का सिलसिला शुरू हो गया था। दोनों के बीच बनी दोस्ती प्यार में बदल गई थी। इसके बाद दीपक ने युवती को मुरादाबाद बुला लिया था। तब दोनों ने शादी करने की ठान ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन



युवती अपने परिवार को छोड़कर आ गई थी और उसने यहां दीपक के कहने पर धर्म परिवर्तन कर लिया था। तब दोनों ने आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली थी। इसके बाद युवती दीपक के घर में ही रहने लगी। इस बीच युवती को एक बच्ची भी पैदा हुई। कुछ दिन तक दोनों के बीच अच्छे रिश्ते रहे।



लेकिन इसके बाद दीपक ने पत्नी को तंग करना शुरू कर दिया। बेवजह उसे मार पीटना शुरू कर दिया। इतना ही नहीं आरोपी ने उस पर दबाव बताया कि वह देह व्यापार करे। महिला ने विरोध किया तो उसकी दो साल की बेटी को भी पीटा। शराब के नशे में रात पर मां-बेटी को रात भर कमरे में बंद रखा।


रविवार को महिला किसी तरह बाहर आई। उसने मोहल्ले की महिलाओं को आपबीती सुनाई। इसके बाद महिला उसे लेकर थाने पहुंची और आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed