{"_id":"606ac71787e928455604256d","slug":"love-jihad-accused-for-16-years-old-girl-arrested-by-sambhal-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"संभल: 16 वर्षीय किशोरी के साथ लव जिहाद का आरोपी गिरफ्तार, किशोरी तक पहुंची पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संभल: 16 वर्षीय किशोरी के साथ लव जिहाद का आरोपी गिरफ्तार, किशोरी तक पहुंची पुलिस
Mon, 05 Apr 2021 01:45 PM IST
प्राची प्रियम
संवाद न्यूज एजेंसी, हसनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हसनपुर
Published by: प्राची प्रियम
Updated Mon, 05 Apr 2021 01:45 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
धर्मांतरण के उद्देश्य से नाबालिग लड़की को ले जाने वाले संभल जिले के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही दिल्ली से किशोरी को अपनी देखरेख में लेते हुए मेडिकल परीक्षण कराने की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
‘उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म परिवर्तन प्रतिषेध अध्यादेश-2020’ के तहत हसनपुर कोतवाली में एक नर्सरी संचालक की तहरीर पर संभल के थाना हयातनगर के सरायतरीन के मोहल्ला मंगलपुरा निवासी अफजल व एक अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया था।
विज्ञापन
आरोप था कि 16 वर्षीय बेटी को गैर संप्रदाय का युवक अपने सहयोगियों की मदद से धर्मांतरण कराने के उद्देश्य से अपने साथ ले गया। मामले में पुलिस ने आरोपी के परिवार के दो सदस्यों को शनिवार को ही हिरासत में ले लिया था। उनसे पूछताछ के बाद शनिवार की रात पुलिस की टीमों ने संभल, चंदौसी, बदायूं, मुरादाबाद, हापुड़, गाजियाबाद और दिल्ली में दबिश दीं।
विज्ञापन
कोतवाल संजय तोमर ने बताया कि रविवार शाम को पुलिस ने लड़की को दिल्ली से अपनी देखरेख में ले लिया। उसके साथ मौजूद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। लड़की को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है।