{"_id":"6a120ed1ae0c4e26e402b984","slug":"lord-vishnu-maa-lakshmi-idol-consecrated-moradabad-news-c-277-1-smbd1007-113806-2026-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: भगवान विष्णु-मां लक्ष्मी प्रतिमा की हुई प्राण प्रतिष्ठा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: भगवान विष्णु-मां लक्ष्मी प्रतिमा की हुई प्राण प्रतिष्ठा
विज्ञापन
कांठ। गांव मुख्त्यारपुर नवादा स्थित श्री झाड़ वाले नागराज मंदिर में शनिवार से दो दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान की शुरुआत हुई। मंदिर परिसर में भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की प्रतिमाओं की विधिविधान से प्राण-प्रतिष्ठा की गई।
इससे पहले गांव मुख्त्यारपुर नवादा में श्रद्धालुओं ने भव्य कलश यात्रा निकाली। यह निर्धारित मार्गों से होते हुए श्री झाड़ वाले नागराज मंदिर पर पहुंची। इसमें महिलाएं ढोल की थाप पर नाचते-गाते हुए चल रही थीं। इसके बाद मंदिर परिसर में आचार्य पंडित गौरी शंकर शर्मा अमरोहा ने विधिविधान से भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की प्रतिमाओं की स्थापना कराई। इस दौरान मंदिर परिसर धार्मिक जयकारों से गूंज उठा। मंदिर के महंत स्वामी विजयानंद महाराज ने बताया कि रविवार को मंदिर परिसर में सुबह नौ बजे यज्ञ, आरती के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं ने इसमें आकर प्रसाद ग्रहण करने की अपील की है। मौके पर मुख्त्यारपुर नवादा की पूर्व प्रधान राजेश देवी, भाजपा नेता नीरज बिश्नोई एनवाईसी, सिताराम बिश्नोई, धर्मपाल सिंह, मुकेश कुमार, हैप्पी बिश्नोई, राजीव कुमार, भविष्य बिश्नोई आदि तमाम श्रद्धालु मौजूद रहे।