फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Looted cash and jewelry from the couple by putting a knife on the neck of the innocent son

Moradabad News: मासूम बेटे की गर्दन पर चाकू लगाकर दंपती से नकदी और जेवर लूटे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jun 2023 02:09 AM IST
विज्ञापन
Looted cash and jewelry from the couple by putting a knife on the neck of the innocent son
मुरादाबाद। भोजपुर थाना क्षेत्र में हमीरपुर- सक्टूनगला मार्ग पर बाइक सवार दो बदमाशों ने मंगलवार दोपहर सवा एक बजे दुस्साहसिक वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने ससुराल से पत्नी और बच्चों को बुलाकर लौट रहे पीतल पॉलिश कारीगर की बाइक रुकवा ली। मासूम बच्चे की गर्दन पर चाकू लगाकर दंपती से पांच हजार और सोने चांदी के जेवर लूट लिए। इसके बाद बदमाश पति पत्नी के सिर में तमंचे की बट मारकर बदमाश मौके से भाग गए।
विज्ञापन

भोजपुर के नकटपुरी कलां निवासी अहमद जान काशीपुर तिराहे पर पीतल फर्म में पॉलिश कारीगर है। चार दिन पहले अहमद जान की पत्नी शबाना के चचेरे भाई की शादी थी। शबाना अपने बेटे हमजा(04) और हम्माद रजा(02) को लेकर मूंढापांडे के सक्टू नगला गांव में शादी समारोह में शामिल होने गई थी। अहमद जान ने बताया कि सोमवार शाम वह पत्नी और बेटों को बुलाने गया था। रात में वह ससुराल में ही रुक गया था। मंगलवार की दोपहर सवा एक बजे वह पत्नी और बच्चों को लेकर बाइक से घर लौट रहा था। इनकी बाइक नकटपुरी कलां के मजार के पास पहुंची। इसी दौरान हमीरपुर गांव की ओर से एक बाइक तेजी से आई। जिस पर दो बदमाश सवार थे। उन्होंने अहमद जान की बाइक से आगे अपनी बाइक लगा दी। पत्नी कुछ समझ पाते। उससे ही एक बदमाश ने तमंचा निकाल लिया और गोली मारने की धमकी देकर नकदी और जेवर निकाल कर देने को कहा। पति पत्नी ने विरोध किया तो दूसरे बदमाश ने चाकू निकाल लिया और अहमद जान के बड़े बेटे हमजा की गर्दन पर लगा दिया। जिससे बच्चा तेजी से रोने लगा। पति पत्नी घबरा गए। अहमद जान ने अपनी जेब से पांच हजार रुपये निकाल दे दिए जबकि शबाना ने पहने हुए सभी जेवर उतार कर बदमाशों को दे दिए। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाशों ने पति पति पत्नी के सिर में तमंचे की बट से हमला किया। जिससे दोनों घायल हो गए। इसके अलावा अहमद जान के मोबाइल से सिम निकाल लिया और मोबाइल उसे दे दिया। शोर मचाने पर गोली मारने की धमकी देकर बदमाश हमीपुर की ओर भाग निकले। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पीडि़त पति पत्नी से पूछताछ की। इसके बाद बदमाशों की तलाश में जुट गई। एसपी देहात संदीप कुमार मीना ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। बदमाशों की तलाश की जा रही है
विज्ञापन


गोली मारने की धमकी देकर भगा दिया कार सवार
दिन दहाड़े लिंक मार्ग पर जब घटना हो रही थी तो इसी दौरान वहां एक कार आई। चालक ने कार रोक दी और दंपती की मदद करने का एहसास किया लेकिन बदमाश ने गोली मारने की धमकी देकर उसे वहां से भगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

खोखे पर पहुंचकर दी घटना की जानकारी
अहमद जान ने बताया कि बदमाश उसके मोबाइल से सिम निकाल कर ले गए थे। इसके बाद वह पत्नी और बच्चों को लेकर किसी तरह गांव के पास खोखे पर पहुंचा। वहां चार पांच युवक मौजूद थे। मेरी पत्नी और बच्चे बहुत घबरा रहे थे। युवकों ने उन्हें शांत कराया। इसके बाद उन्हें आपबीती सुनाई। तब एक युवक ने अपने मोबाइल पर 112 पर कॉल की और पुलिस को घटना की जानकारी दी। तब पुलिस मौके पर पहुंचे और उन्हें अपने साथ घटनास्थल पर ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed