{"_id":"5f87656a8ebc3e2787335772","slug":"loot-from-farmer-family-city-news-mbd3660828164","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान के परिवार को हथियारों के बल पर लेकर लूटपाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान के परिवार को हथियारों के बल पर लेकर लूटपाट
विज्ञापन
मुरादाबाद। मूंढापांडे के दौलरा गांव में मंगलवार देर रात बेखौफ बदमाशों ने दुस्साहसिक वारदात को अंजाम दे डाला। बदमाश दीवार फांद कर किसान के घर में घुस गए और पूरे परिवार को हथियारों के बल पर बंधक बनाते हुए मारपीट और लूटपाट की। बदमाशों को देखकर किसान की बेटी ने घबराहट में जमीन खोदकर दबाए गए जेवर तक बता दिए। दो लाख रुपये के जेवर लूटने के बाद बदमाश गोली मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। सूचना मिलने पर एसपी सिटी और एएसपी ने मौके पर पहुंचकर परिजनों से घटना के बारे में जानकारी ली।
दौलरा गांव में किसान नन्हे का परिवार रहता है। मंगलवार को नन्हें अपनी पत्नी को साथ लेकर दवा दिलाने बाहर गए थे। घर में नन्हे के बेटे मुस्तफा, अनस, और दो बेटियां फूलजहां व जुबैदा थीं। मुस्तफा ने बताया कि रात करीब साढ़े बारह बजे सभी सो रहे थे कि नकाबपोश चार बदमाश दीवार फांद कर उनके घर में घुस गए। एक बदमाश ने मुस्तफा पर तमंचा तान दिया। जबकि दूसरे बदमाश ने अनस की गर्दन पर छुरी लगा दी। दोनों भाइयों को जान से मारने की धमकी दी और घर में रखा सामान निकालने को कहा। इससे उनकी बहन फूल जहां घबरा गई और उसने बदमाशों को बता दिया कि कमरे में जमीन खोद कर सोने चांदी के जेवर रखे हैं। इसके बाद बदमाशों ने जमीन खोदकर भगोने में रखे जेवर अपने कब्जे ले लिए।
करीब आधे घंटे तक बदमाश घर में मौजूद रहने के बाद बदमाश धमकी देते हुए फरार हो गए। इसके बाद भाई बहनों ने शोर मचा दिया। इसके बाद ग्रामीण आ गए पर बदमाश भाग चुके थे। सूचना मिलने पर पुलिस भी गांव पहुंच गई और बदमाशों की तलाश में जंगल में कांबिंग की। लेकिन बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर जंगल की ओर फरार हो गए। पुलिस अधीक्षक नगर अमित आनंद ने बताया कि किसान नन्हे की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है। करीब दो लाख रुपये का सामान बदमाश ले गए हैं। बदमाशों की गिरफ्तारी को मूंढापांडे थाने की पुलिस और एसओजी टीम को लगाया गया है। जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
चार माह पहले हुई थी बेटे की शादी
मुरादाबाद। नन्हे ने चार माह पहले ही अपने बेटे मुस्तफा की शादी खानपुर लकी चमरौआ गांव निवासी भूरी के साथ की थी। भूरी अपने मायके गई थी। भूरी के जेवर भी घर में ही रखे थे। चोरी या लूट की घटना होने के डर में ही किसान ने अपने घर का जेवर जमीन खोदकर दबा रखा था। बावजूद इसके बदमाश घर से जेवर ले गए।
आधे घंटे तक बदमाशों ने परिवार पर बरपाया कहर
मुरादाबाद। पीड़ित परिवार के मुताबिक, मंगलवार रात साढ़े बारह बजे नकाबपोश बदमाश घर में घुस आए थे। उन्होंने दोनों भाइयों को हथियारों के बल पर लेकर लूटपाट की थी। विरोध करने पर उन्हें मारा पीटा था। करीब आधे घंटे तक बदमाशों ने परिवार पर कहर बरपाया। बदमाशों के जाने के बाद भी परिजन काफी देर तक दहशत में रहे। भाई बहनों की चीख पुकार सुनकर आस पड़ोस के लोग आ गए। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। करीब आधे घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची। बुधवार को भी किसान की बेटियां दहशत में रहीं।