फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   loot

पुलिस चौकी से 438 गज दूर लूट लिए 20 हजार और दो बैटरियां

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 03 Feb 2020 01:45 AM IST
विज्ञापन
loot
मुरादाबाद
विज्ञापन

मझोला थानाक्षेत्र की लाकड़ी फाजलपुर पुलिस चौकी से मात्र 438 कदम की दूरी पर कार सवार बदमाशों ने धर्मकांटे पर खडे़ डंपर के चालकाें एवं हेल्पर से बीस हजार रुपये व बैटरी लूट ली। शोर मचाने पर बदमाश गोली मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। पुलिसिया लापरवाही की इंतहा यह रही कि सूचना देने के एक घंटे बाद हेल्प लाइन 112 की पीआरवी पहुंची। पूरी वारदात सामने स्थित ट्रैक्टर एजेंसी के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
वाकया रविवार की अल सुबह चार बजकर दस मिनट का है। मूंढापांडे के गणेश पुर निवासी मुजाहिद और नरखेड़ा खास निवासी शाकुल नबी डंपर चालक हैं। मुजाहिद ने बताया कि रविवार सुबह वे दोनों और हेल्पर अनवर रामनगर से डंपर में बजरफुट लादकर मझोला के लाकड़ी फाजलपुर स्थित हिंदुस्तान धर्मकांटा पर आकर रुके थे। यहां साइड में डंपर खड़ा किया ही था कि अचानक एक सफेद रंग की कार पास आकर रुकी। इन तीनों ने सोचा कि शायद बजरफुट खरीदने वाले आ गए हैं। इससे पहले तीनों कुछ ठीक से समझ पाते, कार में से तीन लोग उतरे और तमंचे, हाकी निकाल लिए। हाकी से डंपर की खिड़की का शीशा तोड़ दिया और तमंचा दिखाकर चुप रहने को कहा। शाकुल ने फोन करने का प्रयास किया तो उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। बदमाश डंपर में ही चढ़ गए और केबिन में तीनों को तमंचों से कवर करते हुए बीस हजार रुपये लूट लिए। इसके बाद नीचे उतरकर डंपर से दो बैटरियां खोल लीं और अपनी कार में लादकर आरटीओ दफ्तर की ओर फरार हो गए। बदमाशों के जाने के बाद शाकुल ने चार बजकर 35 मिनट पर यूपी 112 पर कॉल की लेकिन एक घंटा बाद पांच बजकर 35 मिनट पर यह पीआरवी पहुंची। बदमाशों की तलाश की कोशिश की लेकिन उनका कुछ पता नहीं चल पाया। गजब यह है कि घटनास्थल से मात्र 438 गज की दूरी पर लाकड़ी फाजलपुर चौकी है। यहां से किसी भी पुलिसकर्मी ने आने की जहमत नहंी उठाई।
विज्ञापन

धर्मकांटे के कर्मचारी देखते रहे तमाशा
धर्मकांटे के कर्मचारी चंद कदम की दूरी पर खड़े होकर पूरी घटना को देखते रहे पर किसी ने भी न तो बदमाशों का विरोध करने की हिम्मत दिखाई और न ही पुलिस को सूचित करने की जहमत उठाई। पीड़ित चालकों ने बताया कि उन्होंने शोर तक नहीं मचाया। सामने ही कार खरीद फरोख्त सेंटर पर भी गार्ड तैनात था पर उसने भी बदमाशों का विरोध नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वाकया हुआ कैमरे में कैद
पूरी वारदात सामने स्थित ट्रैक्टर एजेंसी के कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस ने वीडियो फुटेज लेकर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर मझोला राकेश कुमार सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। बदमाशों की तलाश की जा रही है।

यूपी 112 का रेस्पांस टाइम पांच से सात मिनट है। यदि एक घंटा देर से यह पहुंची है तो यह गंभीर बात है। मैं इसकी जांच कराऊंगा और एक्शन होगा- सतीश चंद्र, एसपी ट्रैफिक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed