फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   loko shed pul band

लोकोशेड पुल बंद, दो हिस्सों में बंटा शहर

Sun, 14 May 2017 01:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Sun, 14 May 2017 01:41 AM IST
विज्ञापन
loko shed pul band
पुल से डामर हटाते कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला
मझोला थानाक्षेत्र के गांगन नया गांव निवासी फैक्ट्री कर्मी धर्मपाल की पत्नी रूपवती शनिवार को दोपहर करीब एक बजे बाथरूम में बल्ब लगाते वक्त करेंट की चपेट में आ गई थी। महिला की चीख पुकार पर पहुंचे परिजनों ने किसी तरह उसे बचाया और झुलसी रूपवती को अस्पताल पहुंचाने के लिए 108 एंबुलेंस बुला ली।
विज्ञापन


परिजन महिला को लेकर जिला अस्पताल जा रहे थे। लेकिन सीवर खुदाई के चलते लोकोशेड पुल बंद होने की वजह से कांशीराम नगर गेट के पास जाम लगा था। पुलिस ने एंबुलेंस को कांशीराम नगर होते हुए कांठ रोड के लिए डायवर्ट किया लेकिन एंबुलेंस कांशीराम गेट पर लगे भीषण जाम में फंस गई।
विज्ञापन



परिजनों ने सीधा लोकोशेड से अस्पताल तक जाने के लिए पुलिस से गुहार लगाई लेकिन पुलिस ने एंबुलेंस को नहीं जाने दिया। पुलिस ने एंबुलेंस को रास्ता बनवाने की कोई कोशिश भी नहीं की। आखिरकार जाम में करीब दो घंटा फंसा रहने के बाद रूपवती ने एंबुलेंस में ही दम तोड़ दिया। इसके बाद परिजन शव लेकर घर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन



आफत  - दो
लोकोशेड पुल बंद होने की वजह से डीपीएस समेत दिल्ली रोड के कई स्कूलों के बच्चे जाम में फंस गए। कई स्कूली वाहन तो घंटों तक जाम में फंसे रहे और बच्चे स्कूल के बजाए वापस घर चले गए जबकि जो पहुंचे भी वो भी तीसरे या चौथे पीरियड में स्कूल पहुंच सके।

ऐसे में डीपीएस समेत कई स्कूलों ने अगले दो दिन के लिए छुट्टी कर दी है। डीपीएस ने आठवीं तक के बच्चों की मंगलवार तक छुट्टी कर दी है।
दिल्ली रोड पर डीपीएस, एमपीएस, स्प्रिंग फील्ड, आर्यंस इंटरनेशनल समेत बीस से अधिक स्कूल हैं।


इन स्कूलों में शहर के अलग - अलग हिस्सों से बच्चे आते हैं। लेकिन लोकोशेड पुल बंद होने की वजह से दिल्ली रोड बाकी शहर से पूरी तरह कट गया। महज एक रास्ता है, जो पीएसी से आदर्श कालोनी, कांशीराम नगर होते हुए दिल्ली रोड पर आता है लेकिन इस पर जाम इतना था कि स्कूली वैन, बस और रिक्शा घंटों तक इसमें फंसकर रह गए। तमाम बच्चे स्कूल नहीं पहुंच सके।


डीपीएस के प्रिंसिपल डा. अनुपम जग्गा ने बताया कि डायवर्जन प्रॉब्लम को देखते हुए आठवीं तक के बच्चों की मंगलवार तक एहतियातन छुट्टी कर दी है, आगे का निर्णय हालात को देखकर लेंगे। इसी तरह शहर के भीतर स्थित, पीएमएस, सीएल गुप्ता वर्ल्ड स्कूल, केसीएसम, नियोडेल्स, एसएस चिल्ड्रेन समेत तमाम स्कूल हैं जिनमें दिल्ली रोड की कालोनियों में रहने वाले बच्चे भी पढ़ते हैं। इन स्कूलों में भी छुट्टियां हो सकती हैं।
दिल्ली रोड की कालोनियों को शहर से कनेक्ट करने के लिए लोकोशेड पुल फिलहाल एकमात्र जरिया है। दूसरा कपूर कंपनी पुल केवल दोपहिया वाहनों के लिए है। फव्वारा से लोकोशेड पर सीवर खुदाई के चलते लोकोशेड पुल को चौपहिया वाहनों के लिए अगले एक महीने तक बंद कर दिया गया है।


जिसकी वजह से शहर दो हिस्सों में बंट गया है।शनिवार को आसमान से बरसते अंगारे। चमड़ी झुलसा देने वाली लू के बीच शहर के लोगों को सीवर खुदाई की दुश्वारियां झेलनी पड़ीं। चार पहिया वाहनों की पाबंदी के बीच लोगाें को कांशीराम नगर गेट से फव्वारा तक पैदल चलाना पड़ा।

इस आफत के बीच कई लोगों की ट्रेन छूटी तो तमाम लोग अपनी ड्यूटी पर वक्त से नहीं पहुंच सके। दवा लेने के लिए घर से निकले तमाम मरीजों की तो बीच में ही सांस फूल गई। लोकोशेड से कटघर तक सीवर की खुदाई के लिए पीडब्ल्यूडी से अनुमति मिलने के बाद शुक्रवार की आधी रात से फव्वारा तिराहे पर काम शुरू कर दिया गया था।


बिना किसी मुकम्मल तैयारी के लोकोशेड को बंद कर दिया गया। जिसकी वजह से शनिवार को लोकोशेड पर चार पहिया वाहन नहीं चले। अगले एक महीने तक यही स्थिति रहनी है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed