फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Lokesh's ashes immersed in Ganga, statements of family members could not be recorded

Moradabad News: लोकेश की अस्थियां गंगा में विसर्जित, नहीं दर्ज हो सके परिजनों के बयान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 30 Sep 2024 04:04 AM IST
विज्ञापन
Lokesh's ashes immersed in Ganga, statements of family members could not be recorded
ठाकुरद्वारा। रविवार को गांव तरफ दलपत में लोकेश के आवास पर उसके तीजे की रस्म अदा की गई। इसमें काफी संख्या में लोगों ने पहुंचकर लोकेश को श्रद्धांजलि अर्पित की। परिजनों ने हरिद्वार ले जाकर लोकेश की अस्थियों को गंगा में विसर्जित कर दिया।
विज्ञापन

लोकेश की मौत के बाद उसके घर पर गम का माहौल है। परिवार के लोगों की आंखों में लगातार आंसू बह रहे हैं। रविवार को ताऊ सोनाथ सिंह, भाई सोनू, कोमल, संतराम आदि ने लोकेश की अस्थियों को हरिद्वार ले जाकर उन्हें गंगा में विसर्जित कर दिया। उधर भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष शिवेंद्र गुप्ता समेत तमाम नेताओं ने परिजनों को सांत्वना दी।
विज्ञापन

गांव तरफ दलपत में लोकेश की मौत की जांच कोतवाली के क्राइम इंस्पेक्टर संजय कुमार शुक्ला को दी गई है। उन्होंने रविवार को पुलिसकर्मियों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराने वाले लोकेश के पिता धर्मपाल सिंह के बयान दर्ज करने के लिए उनसे संपर्क किया, लेकिन रविवार को लोकेश के तीजे की रस्म के कारण उनके बयान दर्ज नहीं हो सके। शुक्रवार को गांव निवासी लोकेश उर्फ मोनू सैनी की पुलिसकर्मियों द्वारा खनन के शक में पीछा करने पर ट्रैक्टर पलटने से माैत हो गई थी। इस मामले में चार पुलिसकर्मियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी ओर एसडीएम प्रीति सिंह ने डीएम के आदेश के अंतर्गत गांव तरफ दलपत के लोकेश के परिजनों को आर्थिक सहायता के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है। एसडीएम ने रविवार को बताया की गांव के ग्राम पंचायत सचिव को लोकेश का मृत्यु प्रमाणपत्र बनाने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद लोकेश के परिजनों को राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना के अंतर्गत आर्थिक मदद दिलाने के लिए आवेदनपत्र भरवाया जाएगा।
-----------

ट्रैक्टर के नीचे दबे लोकेश के शव का फोटो वायरल
गांव तरफ दलपत निवासी लोकेश के शव के ट्रैक्टर के पिछले पहिये के नीचे दबे होने का फोटो ग्रामीणों ने वायरल किया है। ग्रामीणों ने बताया है कि उसकी हत्या के बाद उसका शव को पुलिसकर्मियों ने पहिये के नीचे दबा दिया था, ताकि उसे दुर्घटना का रूप दिया जा सके। पूर्व प्रधान मनोहर सिंह सैनी ने बताया कि खेत मालिक गांव राघूवाला निवासी होकराम सिंह शुक्रवार सुबह करीब 6:00 बजे अपने खेत में घास काटने पहुंचे थे। तब उन्हें ट्रैक्टर के नीचे लोकेश का शव मिला था। उन्होंने उसका फोटो खींचकर इसकी सूचना गांव के लोगों को दी थी।

------------

विवेक शर्मा बने ठाकुरद्वारा कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक
तरफ दलपत गांव की घटना के बाद एसएसपी ने सीओ को हटवाने के साथ कोतवाली प्रभारी समेत सात पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया था। अब कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक के पद पर एसएसपी ने विवेक शर्मा को प्रभारी निरीक्षक नियुक्त किया है। उन्होंने रविवार को ठाकुरद्वारा पहुंचकर अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया है। विवेक शर्मा इससे पहले थाना साइबर सेल के प्रभारी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed