{"_id":"65fafd7b4913a4433f0316d9","slug":"lok-sabha-elections-sp-declared-ziaur-rahman-burke-as-its-candidate-from-sambhal-2024-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lok Sabha Elections: सपा ने पूरा किया वादा, पोते जियाउर्रहमान को सौंपी डॉ. बर्क की विरासत; संभल से दिया टिकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lok Sabha Elections: सपा ने पूरा किया वादा, पोते जियाउर्रहमान को सौंपी डॉ. बर्क की विरासत; संभल से दिया टिकट
Wed, 20 Mar 2024 08:45 PM IST
श्याम जी.
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Published by: श्याम जी.
Updated Wed, 20 Mar 2024 08:45 PM IST
सार
समाजवादी पार्टी ने बुधवार को एक और उम्मीदवारों की सूची जारी की। पार्टी ने संभल (8) से जियाउर्रहमान बर्क प्रत्याशी घोषित किया है।
विज्ञापन
जियाउर्रहमान बर्क
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सांसद डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क के पोते व कुंदरकी विधानसभा क्षेत्र के सपा विधायक जियाउर्रहमान बर्क को सपा ने संभल लोकसभा क्षेत्र से प्रत्याशी घोषित किया है। प्रत्याशियों की पहली सूची जारी करने के दौरान सपा ने संभल लोकसभा क्षेत्र से डॉ. शफीकुर्रहमान को प्रत्याशी बनाया था। बीमारी के चलते डॉ. बर्क का निधन हो गया था।
विज्ञापन
इसके बाद डॉ. बर्क की राजनीतिक विरासत संभालने का जिम्मा जियाउर्रहमान बर्क के कंधो पर आ गया था। ऐसे में उन्होंने संभल लोकसभा क्षेत्र से दावेदारी करते हुए टिकट की मांग की थी। अखिलेश यादव जब संभल डॉ. बर्क के निधन पर शोक जताने के लिए आए थे तो उन्होंने पूरा भरोसा दिलाया था कि वह जियाउर्रहमान बर्क के साथ हैं। उस वादे को निभाते हुए अखिलेश यादव ने प्रत्याशी बनाया है।
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी ने बुधवार को एक और उम्मीदवारों की सूची जारी की। इस बार फिर पार्टी ने छह उम्मीदवारों के टिकट का एलान किया है। पार्टी ने संभल (8) से जियाउर्रहमान बर्क, बागपत (11) से मनोज चौधरी, गौतम बुद्ध नगर (13) से राहुव अवाना, पीलीभीत (26) से भगवत सरन गंगवार, घोसी (70) से राजीव राय और मिर्जापुर (79) से राजेंद्र एस बिंद को चुनावी मैदान में उतारा है।
विज्ञापन