फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Lok Sabha elections: Preparations for blooming lotus in Moradabad, fourth visit of CM in three months

UP: मुरादाबाद मंडल में कमल खिलाने की तैयारी, तीन माह में सीएम का चौथा दौरा, 2019 में सभी सीटें पर मिली थी हार

Sat, 16 Mar 2024 01:38 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 16 Mar 2024 01:38 PM IST
सार

लोकसभा चुनाव से पहले मुरादाबाद मंडल में तीन माह के भीतर सीएम ने चौथी बार दौरा किया है। मंडल की सभी सीटों पर भाजपा जीतना चाहती है। इसके लिए लगातार कसरत जारी है। वर्ष 2019 के चुनाव में भाजपा सभी सीटों पर चुनाव हार गई थी। 

विज्ञापन
Lok Sabha elections: Preparations for blooming lotus in Moradabad, fourth visit of CM in three months
मुरादाबाद में सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में मंडल में मिली करारी हार को भाजपा जीत में बदलने की तैयारी लगी है। फिर से कमल खिलाने के लिए सीएम बार-बार मंडल का दौरा कर रहे हैं। शनिवार को सीएम चौथी बार मंडल को साधने मुरादाबाद आएंगे। पिछले तीन महीने में सीएम का यह चौथा दौरा होगा।

विज्ञापन


इससे पहले सीएम संभल और बिलारी में आ चुके हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को प्रदेश की 15 सीटों पर हार मिली थी। इन 15 सीटों में  मुरादाबाद मंडल की छह सीटें शामिल हैं। हालांकि तब भाजपा के सामने सपा, बसपा और रालोद का गठबंधन था।
विज्ञापन


इस गठबंधन के सामने मंडल में भाजपा के प्रत्याशी टिक नहीं सके। इससे पहले 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने मंडल की सभी छह सीटें जीतीं थी। लेकिन 2024 में गठबंधन के साथी बदल गए हैं। बसपा अकेले चुनाव लड़ेंगी। जबकि सपा-कांग्रेस और भाजपा-रालोद मिलकर चुनाव मैदान में उतरेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंडल की हारी सीटों पर फिर कमल खिलाने के लिए पार्टी ने करीब दो साल पहले ही बिसात बिछानी शुरू कर दी थी। जाट मतदाताओं पर पकड़ ढीली न पड़े, इसके लिए मुरादाबाद के रहने वाले चौधरी भूपेंद्र सिंह को भाजपा ने प्रदेश अध्यक्ष बनाया।

यहीं नहीं मुरादाबाद मंडल और आसपा के जिले में यादव बिरादरी को साधने के लिए सुभाष यदुवंश को पश्चिमी यूपी का प्रभारी बनाया गया। वहीं सीएम योगी आदित्यनाथ खुद मुरादाबाद मंडल पर नजर रखे हुए हैं।

चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न देने की घोषणा से पहले किसान दिवस 23 दिसंबर 2023 को बिलारी में उनकी प्रतिमा का अनावरण करके किसानों और जाट मतदाताओं को साधने की पूरी कोशिश की थी। वहीं संभल के कंबोह ऐंचोड़ा में 19 फरवरी को श्री कल्कि धाम के शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शामिल हुए।

कार्यक्रम से पहले 12 फरवरी को सीएम यहां तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे थे। अब शनिवार को सीएम दरोगाओं की पासिंग परेड में शामिल होंगे। सीएम बुद्धि बिहार के मैदान पर जनसभा को भी संबोधित करेंगे। 

 

 

Trending Videos

मंडल में कौन कहां से है भाजपा प्रत्याशी 

लोकसभा सीट    प्रत्याशी
रामपुर                घनश्याम सिंह लोधी 
संभल                 परमेश्वर लाल सैनी
अमरोहा              कंवर सिंह तंवर
नगीना                ओम कुमार
बिजनौर              चंदन चौहान
मुरादाबाद           घोषित नहीं
नोट : बिजनौर सीट रालोद के खाते में हैं। 

2019 के लोकसभा चुनाव का परिणाम

लोस सीट          विजयी प्रत्याशी/दल 
मुरादाबाद          डॉ. एसटी हसन (सपा)
रामपुर              आजम खां (सपा)
संभल               डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क (सपा) 
अमरोहा            दानिश अली (बसपा)
बिजनौर            मलूक नागर (बसपा)
नगीना               ग्रीश चंद्र (बसपा)

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed